For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: स्टीव स्मिथ ने दोबारा कप्तान बनने को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है और दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सीरीज के तहत भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हाल ही में समाप्त हुई सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज में जहां भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया तो वहीं वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 2-1 से मात दी।

इस सीरीज के दौरान एरॉन फिंच चोटिल हो गये थे और उनकी जगह मैथ्यू वेड को कप्तानी का जिम्मा दिया गया, जिसके बाद से यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तानी नहीं सौंपना चाह रही।

और पढ़ें: धोनी को भी थी युवराज की जरूरत, आकाश चोपड़ा ने कहा अकेले हार्दिक पांड्या से नहीं होगा भारत का काम

उल्लेखनीय है कि साल 2018 में बॉल टैंपरिंग स्कैंडल में स्टीव स्मिथ का हाथ होने के चलते उनसे कप्तानी छीन ली गई थी और एक साल का खेलने पर और 2 साल तक कप्तानी करने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद सीमित ओवर्स प्रारूप में एरॉन फिंच को तो टिम पेन को टेस्ट प्रारूप की कप्तानी सौंप दी गई। वहीं इस मुद्दे पर स्टीव स्मिथ ने पहली बार खुलकर अपनी बात कही है।

स्मिथ का मानना है कि यह एक प्रक्रिया है जिसका फैसला टीम मैनेजमेंट और कोच को करना है, देश के हित में जो भी होगा वो उसके लिये कुछ भी करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा,'मैं वही करूंगा तो कि टीम के लिये ठीक होगा, मैं अभी जहां हूं वहां काफी खुश हूं, लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं जो भी हमारी टीम आगे ले जाने में फायदेमंद होगा मैं वो काम करूंगा। हां, इस तरह की बातें हो रही हैं और कोच लैंगर ने इस बारे में बात करते हुए कहा भी था कि यह एक प्रक्रिया है जिसे पूरा करना होता है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, विराट ने कहा- हमें उनकी गेंदबाजी की जरूरत

गौरतलब है कि मौजूदा कप्तान टिम पेन अपने करियर के आखिरी दौर में हैं और बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा दिनों तक अपनी सेवायें न दे पायें, इसी के लिये नये कप्तान को तैयार करने और जिम्मेदारियों को सौंपने के लिये नये कप्तान के नाम को लेकर बात हो रही है।

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने साल 2019 में अपना बैन पूरा कर टीम में वापसी की लेकिन कप्तानी नहीं मिली। वहीं आगामी टेस्ट सीरीज के लिये पैट कमिंस को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरान मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर कप्तान के दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 7:44 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+