For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: गाबा में इतिहास रचने के बाद सिराज ने किया खुलासा, बताया- कैसे रहाणे ने की मदद

Australia vs India Mohammed Siraj Reveals How Ajinkya rahane helped him to get confidence in border gavaskar series: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के चौथे मैच के चौथे दिन गाबा के मैदान पर इतिहास रचने वाले मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने मैच के बाद अपनी सफलता का श्रेय कार्यकारी कप्तान अजिंक्य रहाणे को दिया। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने गाबा में चल रहे आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट झटकने का काम किया और अपनी डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये। सिराज (Mohammed Siraj) ने इस टेस्ट सीरीज के 3 मैचों में 13 विकेट हासिल किये।

अपने यादगार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर लगातार उनका सहयोग, सपोर्ट और मनोबल बढ़ाने का काम किया।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

उन्होंने कहा, 'मैं अजिंक्य रहाणे का दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने युवा गेंदबाजों पर न सिर्फ भरोसा दिखाया बल्कि लगातार उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया। फिर वो चाहे मै हूं या फिर इस मैच में डेब्यू करने वाले टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर। हमें जो मौका मिला सभी ने उसका फायदा उठाया और अच्छा प्रदर्शन किया। रहाणे सीरीज के दौरान हर वक्त मुझसे बात करते रहे हैं ताकि मेरा आत्मविश्वास बढ़े।'

गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा मुश्किल से भरा रहा जहां पर पहुंचने के कुछ दिन बाद ही उनके पिता का निधन हो गया और वो देश सेवा के लिये उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा सके। अंत में उनकी मेहनत रंग लाई।

इस पर बात करते हुए सिराज (Mohammed Siraj) ने कहा, 'मेरे अब्बू चाहते थे कि मेरा बेटा जब देश की तरफ से खेले तो पूरी दुनिया उसे देखती नजर आये। आज उनका वो सपना पूरा हो गया, बस इसे देखने के लिये काश वो हमारे साथ होते। यह उनकी मेहनत और दुआओं का ही नतीजा है कि मैंने इस मैच में 5 विकेट हासिल किये। मेरे पास शब्द नहीं हैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिये।'

और पढ़ें: Asia Cup 2021 में नहीं खेलेगी भारतीय टीम, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि सीनियर गेंदबाजों के चोटिल होने की दशा में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को इस मैच में गेंदबाजी की अगुवाई करने की जिम्मेदारी मिली थी जिनके पास सिर्फ 2 टेस्ट मैचों का अनुभव था। इसको लेकर सिराज (Mohammed Siraj) ने कहा कि वो खुद को कोई सीनियर गेंदबाज नहीं मानते हैं लेकिन घरेलू स्तर और इंडिया ए के लिये खेले गये मैचों का अनुभव काम आया। इस मैच में मुझे जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) की कमी खली जिसके चलते मैंने ज्यादा जिम्मेदारी ले दबाव बनायाय़

Story first published: Monday, January 18, 2021, 22:17 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+