For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: पहले दिन के खेल से खुश हुए नाथन लॉयन, कहा- अभी बहुत कुछ आना बाकी

India vs Australia 1st Day Night Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच गुरुवार से बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है और इस सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test Match) मैच के रूप में खेला जा रहा है। पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 233 रन बना लिये हैं। भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाये। जब तक विराट कोहली मैदान पर थे तब तक भारतीय टीम अच्छी स्थिति में थी और उसने 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिये थे, हालांकि इसी समय अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की एक गलत कॉल के चलते विराट कोहली रन आउट का शिकार हो गये और भारतीय टीम ने अगले 45 रन के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये।

वहीं मैच के बाद अच्छी स्थिति में खेल रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwer Pujara) का विकेट लेने वाले नाथन लॉयन (Nathan Lyon) (Nathan Lyon) ने विराट कोहली के रन आउट के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे लिये विराट को विकेट टर्निंग प्वाइंट था लेकिन मैच में अभी बहुत कुछ आना बाकी है।

और पढ़ें: 'बकवास होती है लाल गेंद, गुलाबी गेंद का ही होना चाहिये इस्तेमाल', जानें ऐसा क्यों बोले शेन वॉर्न

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली का विकेट लेना बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन उनका इस तरह से विकेट हासिल करना हमारे लिये काफी अच्छा रहा। वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और इस तरह से जब हमें उनका विकेट मिला तो हमें काफी खुशी हुई।'

इस दौरान लॉयन (Nathan Lyon) से जब पुजारा-कोहली के सामने गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो चुनौती का जवाब देना पसंद करते हैं। उल्लेखनीय है कि लॉयन (Nathan Lyon) ने इस जोड़ी के सामने 160 गेंदे फेंकी और 43 रन बटोरे।

और पढ़ें: AUS vs IND: टिम पेन ने की DRS न लेने की बड़ी गलती, फिर उड़े होश, 16 रन पर आउट हो जाते कोहली

उन्होंने कहा, 'यह दुनिया के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ थी और यह काफी अच्छा था जिसको लेकर अच्छी खासी बातचीत भी हुई। पहले दिन के विकेट के हिसाब से यह काफी बड़ी चुनौती थी। इस जोड़ी का स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलने का रवैया एकदम अलग है। मुझे हमेशा से बेस्ट बल्लेबाजों के खिलाफ खेलना चुनौती पेश करना पसंद आता है।'

लॉयन (Nathan Lyon) ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि उनकी टीम अपने पहले दिन के खेल से खुश है। हमारी टीम और बेहतर कर सकती थी लेकिन जिस स्थिति में हम अभी हैं उससे हम काफी खुश हैं और एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमने काफी अच्छा किया। हमें अभी काफी कुछ करना बाकी है।

Story first published: Friday, December 18, 2020, 1:05 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+