India vs Australia Day-Night Test Day 1: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तहत खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज एडिलेड के मैदान पर हुआ, जहां पर खेले जा रहे पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच (Pink Ball Test Match) में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लबेजाी करने का फैसला किया। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आज के मैच में शुरुआत अच्छी की और भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को महज 36 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया।
हालांकि इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहले चेतेश्वर पुजारा के साथ 68 रन और फिर अजिंक्य रहाणे के साथ 88 रनों की साझेदारी की। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 180 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि उनकी इस पारी के पीछे टिम पेन (Tim Paine) का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने महज 16 रन पर विराट कोहली (Virat Kohli) के आउट करने का बड़ा मौका छोड़ दिया।
और पढ़ें: IND vs AUS, 1st Test: कोहली (Virat Kohli) को रन आउट कराने पर ट्रोल हुए अजिंक्य रहाणे, जानें क्या कहा
दरअसल एडिलेड के मैदान पर नाथन लॉयन पारी का 36वां ओवर लेकर आये और पहली ही गेंद टर्न लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) के ग्लव्ज को छूती हुई टिम पेन (Tim Paine) के हाथों में पहुंची, जिसके बाद शॉर्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड और टिम पेन (Tim Paine) ने जबरदस्त अपील की। हालांकि अंपायर ने इस नकार दिया और डीआरएस को लेकर काफी देर तक बात करने के बावजूद उन्होंने रिव्यू नहीं लिया।
वहीं जब टिम पेन (Tim Paine) ने रिप्ले देखा तो उनके होश उड़ गये क्योंकि हॉट स्पॉट में साफ नजर आ रहा था कि गेंद कोहली (Virat Kohli) के ग्ल्वज को छूकर पेन (Tim Paine) के पास पहुंची थी।
और पढ़ें: AUS vs IND: एक गेंद पहले ही पोंटिंग ने की थी पृथ्वी शॉ के आउट होने की भविष्यवाणी, साबित हुई एकदम सच
ऐसे में अगर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 16 रन पर आउट हो जाते तो न तो वो अपना अर्धशतक पूरा कर पाते और भारतीय टीम मुश्किलों में घिर जाती।