For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: रहाणे की गलती भारत पर पड़ी भारी, करियर में दूसरी बार रन आउट हुए कोहली

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

India vs Australia 1st Pink ball Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच (Pink ball Test match) में विराट सेना इस समय मुश्किलों का सामना कर रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तहत खेली जा रही इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने महज 36 रन पर भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मुश्किल में डाल दिया। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से टीम के लिये संकटमोचक साबित हुए और पहले पुजारा के साथ 68 रनों की और फिर रहाणे के साथ 88 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी को बचाने का काम किया।

विराट कोहली ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गये अभ्यास मैच में शिरकत नहीं की लेकिन मैदान पर उतरने के बाद से ही वह लगातार लय में नजर आये और उन्होंने 180 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की पारी खेली। विराट कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर रिकी पोंटिंग (Ricky Pointing) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे, हालांकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की गलती से यह हो नहीं सका।

और पढ़ें: AUS vs IND: एडिलेड में चेतेश्वर पुजारा ने जो रूट छोड़ा पीछे, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

पहले दिन का तीसरा सेशन चल रहा था और पारी का 77वां ओवर लेकर नॉथन लॉयन (Nathan Lyon) आये और इस साझेदारी को तोड़ना चाह रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने एक शॉट खेला और विराट कोहली को रन लेने के लिये बुलाया और फिर बीच रास्ते में मना कर दिया, हालांकि गेंद सीधा फील्डर के हाथ में गई और हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने कोई गलती न करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली को रन आउट किया और भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया।

भारतीय टीम के लिये सबसे नुकसानदायक यह रहा कि महज 3 ओवर बाद कंगारू टीम ने मैच में दूसरी नई बॉल ली और पहले अजिंक्य रहाणे और फिर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को पवेलियन भेजने का काम किया। इसी के चलते भारतीय टीम ने पहले दिन की समाप्ति पर 6 विकेट खोकर 233 रन बना लिये हैं।

और पढ़ें: 1st Test, AUS vs IND: कोहली का खुलासा, बताया क्यों गिल के बजाय पृथ्वी शॉ को दी जगह

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार रन आउट हुए हैं जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अपने करियर में दूसरी बार किसी खिलाड़ी को रन आउट कराने का काम किया है। मजे की बात यह है कि रहाणे के दोनों रन आउट इसी साल आये हैं। रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये वेलिंगटन टेस्ट मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को पहली बार रन आउट कराया जबकि आज विराट कोहली का विकेट दिलाया।

Story first published: Thursday, December 17, 2020, 17:10 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+