For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: पैट कमिंस ने बताया कैसे एडिलेड में हासिल किया पुजारा का अहम विकेट

Australia vs India 1st Pink Ball Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमजोर शुरुआत हुई और पहले ही मैच में उसे 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। एडिलेड के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने पहले 2 दिन तक मैच पर अपना दबदबा बना कर रखा था, लेकिन मैच के तीसरे दिन जब वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो महज 36 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट में यह उसका सबसे न्यूनतम स्कोर रहा है।

भारतीय टीम के लिये एडिलेड के मैदान पर मिली इस शर्मनाक हार में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मैच के बाद बताया कि आखिरकार उन्होंने कैसे टीम के अहम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwer Pujara) का विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: NZ vs PAK: 10 चौके 5 छक्के लगा मोहम्मद हाफिज ठोंके नाबाद 99 रन, नाम किया खास रिकॉर्ड

कमिंस ने पुजारा (Cheteshwer Pujara) के विकेट के बारे में बात करते हुए कहा,'मुझे लगता है कि हमें विकेट से मदद मिल रही थी, उसमें मूवमेंट नजर आ रही थी। पुजारा (Cheteshwer Pujara) की डिफेंसिव तकनीक हमें चुनौती दे सकती थी लेकिन विकेट से मिल रही उछाल ने हमें मदद की और पुजारा (Cheteshwer Pujara) का विकेट हमें मिल गया।'

इस दौरान कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भी पहली पारी में पुजारा (Cheteshwer Pujara) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि लायनो (नाथन लियोन) ने पहली पारी में पुजारा (Cheteshwer Pujara) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और बताया कि उन्हें पुजारा (Cheteshwer Pujara) के खिलाफ क्या रणनीति अपनानी चाहिये और इसको लेकर हमारी राय स्पष्ट थी। हमने देखा कि हम लेग साइड में एक्स्ट्रा फील्डर खड़ा करके उसके स्टंप को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।'

और पढ़ें: NZ vs PAK: विलियमसन-स्टीफर्ट की पारी से न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया

वहीं पुजारा (Cheteshwer Pujara) ने 26 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे मैच को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले टेस्ट मैच में भी उन्हें इसी तरह की पिच मिल सके और वो एक बार फिर जीत में अहम भूमिका निभा सकें। आपको बता दें कि पैट कमिंस ने 21 रन देकर 4 और जोश हेजलवुड ने 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किये और भारतीय टीम को महज 36 रन पर समेट दिया। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 19:07 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+