For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: पांड्या पर अपने बयान से पलटे संजय मांजरेकर, कहा- नंबर 6 के हैं स्पेशलिस्ट बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने कैनबरा के मैदान पर हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर बुधवार को खेले गये आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से जीत हासिल की और ऑस्ट्रेलियाई टीम के एकतरफा दबदबे को खत्म किया। भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा ने इस मैच 50 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी 7 गेंदों में 30 रन बटोरने का काम किया। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी इस मैच में नाबाद 92 रनों की पारी खेली और जडेजा के साथ छठे विकेट के लिये नाबाद 150 रनों की साझेदारी की।

इसी साझेदारी के दम पर भारतीय टीम 302 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही और मैच में वापसी कर सकी। वहीं जडेजा-पांड्या की इस पारी के बाद मैच में कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये। उल्लेखनीय है कि वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान मांजरेकर ने जडेजा और पांड्या दोनों को अपनी प्लेइंग 11 से बाहर रखा था तो वहीं मैच के दौरान उन्होंने जडेजा को सीमित ओवर्स प्रारूप में खेलने लायक खिलाड़ी नहीं बताया था। उन्होंने कहा था कि जडेजा को सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहिये, न वो अच्छी गेंदबाजी करते हैं और न ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाते हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: कैनबरा में डेब्यू करने वाले ग्रीन का खुलासा, कैसे- राहुल ने मैदान पर की मदद

वहीं आखिरी वनडे मैच में जडेजा ने अपने प्रदर्शन से संजय मांजरेकर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं उन्होंने हार्दिक पांड्या को सिर्फ बल्लेबाज के तौर खेलने को लेकर सवाल उठाये थे। वहीं कैनबरा मैच के बाद मांजरेकर ने अपने बयान से यू टर्न लेते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने उन्हें गलत साबित किया।

उन्होंने कहा,'मैंने अपनी प्लेइंग 11 का चुनाव आईपीएल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर किया था, मैं थोड़ा उलझन में था। मुझे लगा कि वह टी20 के अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन वनडे क्रिकेट उससे काफी अलग होता है। हार्दिक पांड्या ने मुझे गलत साबित किया और साफ कर दिया कि वह वनडे क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं और नंबर 6 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बन सकते हैं। क्या पता आगे चलकर उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी भेजा सकता है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: 22 साल बाद भारतीय स्पिनर्स ने विदेशी दौरे पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

मांजरेकर ने पांड्या की पारी को लेकर जमकर तारीफ की और कहा कि वह मध्यक्रम में पांचवे और छठे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कोई टी20 पारी नहीं खेली, बल्कि जब भारतीय टीम ने जल्दी विकेट खो दिये तो उन्होंने उसे संभालने का काम किया और फिर ताबड़तोड़ रन बनाये। उन्होंने मुझे गलत साबित कर के दिखाया।'

Story first published: Thursday, December 3, 2020, 17:01 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+