For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: सिडनी वनडे में काली पट्टी बांध कर उतरेगी भारतीय टीम, जानें क्यों

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार को सिडनी के मैदान पर 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने को तैयार हैं। गुरुवार को दोनों टीमों का क्वारंटीन पीरियड खत्म हो गया जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी एक नये होटल में पहुंच गये हैं तो वहीं पर 2 ग्रुप में ट्रेनिंग कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम भी एक साथ एक होटल में इकट्ठी हो गई है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के बाद भारतीय टीम के लिये यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा, जहां पर टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के ऐसा करने के पीछे बेहद खास कारण है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज, कोच और कॉमेंटेटर डीन जोन्स का सितंबर के महीने में निधन हो गया था जिसके बाद दोनों टीमें इस मैच में उन्हें सम्मान देने के लिये मैदान पर एक मिनट का मौन रखने और काली पट्टी बांधकर उतरने का फैसला किया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी वनडे से पहले विराट को ढूंढने होंगे 3 सवालों के जवाब, नहीं तो मिलेगी करारी हार

डीन जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 52 टेस्ट और 164 वनडे मैचों में शिरकत की थी और जिस समय उनका निधन हुआ वह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आधिकारिक कॉमेंट्री पैनल के हिस्से के तौर पर मुंबई में थे। डीन जोन्स की मौत 24 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। जिसके बाद बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दौरान 2 बार श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया के दैनिक अखबार 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार डीन जोन्स को पहला सम्मान सिडनी वनडे के दौरान दिया जायेगा जबकि दूसरा सम्मान 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान बॉक्सिंग डे टेस्ट पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उनके घरेलू दर्शकों के सामने दिया जायेगा।

इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी एक मिनट के मौन के साथ ही मैदान पर काली पट्टी बांधकर तो उतरेंगे ही साथ में स्क्रीन पर डीन जोन्स के करियर के अहम पलों को भी दिखाया जायेगा।

और पढ़ें: IND vs AUS: कंगारुओं को डराता है विराट कोहली का रिकॉर्ड, मैच से पहले कर रहे खास तैयारी

गौरतलब है कि डीन जोन्स को अपने करियर के दौरान घरेलू मैदान पर दर्शकों का काफी समर्थन मिलता था, इसी कारण सीए ने उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट पर सबसे बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि एमसीजी पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान डीन जोन्स को पहले दिन टी ब्रेक के समय 3:24 पर सम्मान दिया जायेगा, जिस दौरान उनकी याद में स्थानीय लेखक क्रिस ड्रिस्कोल की कविता पढ़ी जाएगी। पूरे मैच के दौरान जिन सीटों पर दर्शक नहीं बैठे होंगे उस पर डीन जोन्स को श्रद्धांजलि देते हुए बैनर लगाये जायेंगे और कई तरह की योजनाओं पर भी चर्चा जारी है।

जोन्स को यह सम्मान 3:24 पर देने के पीछे बेहद अहम कारण है। दरअसल जोन्स ने प्रथम श्रेणी के दौरान 324 रन बेस्ट स्कोर बनाया था और उनका टेस्ट कैप नंबर भी 324 है, इसीलिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है।

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 19:45 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+