For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: शुबमन गिल ने बताया कैसे देते हैं स्लेजिंग का जवाब

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीमित ओवर्स की सीरीज के तहत 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जा चुकी है, हालांकि अभी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी बाकी है जो कि इस हफ्ते 17 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल प्रारूप से शुरू होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई सीमित ओवर्स की सीरीज के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी दोस्ताना माहौल देखने को मिला हालांकि इतिहास गवाह है कि टेस्ट प्रारूप में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है।

और पढ़ें: AUS vs IND: एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लताड़ा, पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में किया खराब प्रदर्शन

भारतीय टीम जब भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करती है तो टीमों के बीच स्लेजिंग एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरती है, अब इसी बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल ने बताया कि अगर उन्हें स्लेजिंग का सामना करना पड़ा तो वह इस बात का कैसे जवाब देना पसंद करेंगे। शुबमन गिल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो ऐसी टीम का हिस्सा नहीं हैं जो कि किसी से डरती है।

उन्होंने कहा, 'वो पुराना समय था जब भारतीय टीम के खिलाड़ी आक्रामक नहीं होते थे और वो इसे आसानी से नजरअंदाज कर देते थे, हालांकि अब हालात बदल गये हैं। मुझे लगता है कि हर प्लेयर का स्वाभाव बिल्कुल अलग होता है, कोई उसे नजरअंदाज करता है तो कोई पलटकर जवाब देने में विश्वास रखता है। मैं अपनी बात करूं तो मैं इसको लेकर न तो ज्यादा अटैकिंग हूं और न ही ज्यादा शांत रहने में विश्वास रखता हूं।'

और पढ़ें: BBL 10: महज 25 गेंदों में 7 छक्के लगाकर डैनियल सैम्स ने जड़े नाबाद 65 रन, ब्रिस्बेन हीट से छीना मैच

गौरतलब है कि शुबमन गिल पिछले साल से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन वो अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। हालांकि वो पहले दो टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं जबकि विराट कोहली के वापस जाने के बाद वो 3 नंबर पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

शुबमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दौरान 43 और 65 रनों की पारी खेली और प्लेइंग 11 में अपने शामिल होने की दावेदारी को मजबूत कर दिया।

Story first published: Tuesday, December 15, 2020, 2:14 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+