For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL 10: महज 25 गेंदों में 7 छक्के लगाकर डैनियल सैम्स ने जड़े नाबाद 65 रन, ब्रिस्बेन हीट से छीना मैच

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग मैच में इन दिनों खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज डैनियल सैम्स ने सोमवार को खेले गये बीबीएल के 7वें मैच में बल्ले के बजाय गेंद से कमाल दिखाया और हार की कगार पर खड़ी सिडनी थंडर्स को जीत दिलाई। ब्रिस्बेन हीट ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाये और सिडनी थंडर्स के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा।

वहीं सिडनी थंडर्स की टीम ने रनों का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की। सिडनी थंडर्स की टीम ने अपने पहले 5 विकेट महज 80 रन पर खो दिये थे और ऐसा लग रहा था कि ब्रिस्बेन हीट आसानी से इस मैच को जीत लेगा। तभी मैदान पर डैनियल सैम्स उतरे और महज 25 गेंदों में 7 छक्के 3 चौके लगाकर नाबाद 65 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 18.5 ओवर्स में ही जीत दिला दी।

और पढ़ें: AUS vs IND: स्लेजिंग पर फिंच ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को वार्निंग, जानें क्या बोले

सिडनी थंडर्स की टीम ने अपना पहला विकेट पारी की दूसरी ही गेंद पर खो दिया, सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स खाता भी नहीं खोल सके और वापस पवेलियन लौटे। वहीं टीम के कप्तान कैलम फर्ग्यूसन भी बिना खाता खोले आउट हुये। उस्मान ख्वाजा ने एलेक्स रॉस के साथ तेजी से रन जोड़ने का काम किया लेकिन 21 रन की साझेदारी करने के बाद ख्वाजा भी विल्डरस्मिथ का शिकार हो गये।

यहां से एलेक्स रोस (34) ने बैक्सटर होल्ट (23) के साथ चौथे विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी की लेकिन 71 रन के कुल स्कोर पर वह मुजीब का शिकार बने। वहीं रोस भी 80 रन के कुल स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे। डैनियल सैम्स ने छठे विकेट के लिये बेन कटिंग (29) के साथ 69 रनों की साझेदारी की और इस दौरान सैम्स ने 23 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या का फैन हुआ पाकिस्तानी गेंदबाज, कहा- पाक खिलाड़ियों को लेनी चाहिये सीख

आखिरी 2 ओवर्स में सिडनी थंडर्स को जीत के लिये 24 रनों की दरकार थी, वहीं क्रिस लिन ने गेंदबाजी के लिये बेन लॉफलिन को 19वां ओवर थमाया। सैम्स ने इस ओवर में 4 छक्के लगाये और 5वीं गेंद तक ही 24 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिला दी। क्रिस ग्रीन (6) ने बचे हुए लक्ष्य में डैनियन सैम्स का साथ मात्र दिया और ब्रिस्बेन हीट के मुंह से जीत छीनकर सिडनी थंडर्स को विजयी बनाया।

Story first published: Monday, December 14, 2020, 20:42 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+