For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: मैच से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर, जीत के बाद किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दो मैचों में 62 गेंदों में 2 शतक लगाने का काम किया। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले स्टीव स्मिथ लगातार अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन इस सीरीज में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 2 मैचों में 2 शतक लगाने का काम किया।

रविवार को खेले गये दूसरे मैच में स्टीव स्मिथ ने 62 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 389 रनों तक पहुंचाया और इसी के दम पर 51 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस मैच के बाद स्मिथ ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह इस मैच के दौरान खेल पायेंगे या नहीं क्योंकि मैच से पहले उन्हें तेज चक्कर आ रहे थे।

और पढ़ें: AUS vs IND: लक्ष्मण ने BCCI को फटकारा, कहा- रोहित के मुद्दे पर हुई बड़ी गलती

सिडनी में जीत हासिल करने के बाद जब स्मिथ अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने कहा,' आज मैच से पहले मुझे सुबह काफी तेज चक्कर आ रहे थे और मुुझे काफी परेशानी हो रही थी। मैं नहीं जानता था कि मैं इस मैच में खेलूंगा भी या नहीं।'

स्मिथ ने बताया कि टीम के डॉक्टर लेग गोल्डिंग ने उनका इलाज किया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। स्मिथ ने बताया कि डॉक्टर ने उनके सिर को लेकर कई मूवमेंट कराये जो वर्टिगो (बिनाइन पैरोक्सिमल पॉजिशनल वर्टिगो- बीपीपीवी) के इलाज के लिए कराया जाते हैं। उल्लेखनीय है कि जब आपके कान के अंदर समस्या होती है तो बीपीपीवी की समस्या हो जाती है।

और पढ़ें: IPL में नहीं मिला था एक भी मैच खेलने का मौका, अब महज 55 गेंदों में ठोंके 154 रन, लगाये 20 ताबड़तोड़ छक्के

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि डॉक्टर ने मुझसे सुबह 6 बार मेरे सिर को घुमाने की प्रक्रिया की जिससे थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन मैं खुश हूं कि मैं एक और अच्छी पारी खेल पाया और टीम की मदद कर पाया।'

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रविवार को खेले गये मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 51 रनों से भारत को हरा दिया।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 23:28 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+