Australia vs India When Aussies told Sunil Gavaskar to get lost opens up on his infamous MCG walkout in 1981: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर- टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के दो मैच पूरे हो चुके हैं और पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न के मैदान पर जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से हरा दिया। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच की बराबरी पर हैं। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (sunil Gavaskar) ने 40 साल पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गये मैच को याद करते हुए बताया कि 1981 में जब उन्हें डेनिस लिली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था तो उन्होंने क्यों वॉकआउट किया था।
ने 1981 में खेले गये इस विवादित टेस्ट विकेट पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने एलबीडब्ल्यू का गलत फैसला दिये जाने की वजह से नहीं बल्कि कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें मैदान से दफा हो जाने की बात कही जिसकी वजह से उनके गुस्से का पारा तेजी से चढ़ता चला गया और इसी की वजह से वह अपने साथी खिलाड़ी के साथ मैदान से बाहर चले गये थे।
और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने धोनी को लेकर दिया विवादित बयान, ICC की बेस्ट टीम ऑफ डिकेड शामिल करने पर उठाये सवाल
उल्लेखनीय है कि 1981 में खेली गई यह सीरीज खराब अंपायरिंग के फैसलों के चलते विवादों में रही थी। इस दौरान मेलबर्न में खेले गये मैच में जब खेल रहे थे तो डेनिस लिली की लेग कटर पर अंपायर रेक्स वाइटहेड ने उन्हें आउट करार दे दिया। वाइटहेड बतौर अंपायर अपना तीसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे थे। LBW दिये जाने को लेकर ने यह कह कर विरोध किया कि गेंद ने उनके बल्ले का स्पर्श किया था जिसकी वजह से वह क्रीज पर डटे रहे थे।
पूर्व भारतीय कप्तान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'लोगों को इस बात को लेकर गलतफहमी है कि मैंने उस मैच में ऐसा इसलिये किया क्योंकि एलबीडब्ल्यू के फैसले से नाराज था। दरअसल वो फैसला निराशानक था क्योंक जब मैं पवेलियने लौट रहा था तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मुझ पर छींटाकाशी की और कहा कि दफा हो जाओ। मुझे यह बात बुरी लगी जिसकी वजह से मैं वापस लौटा और चेतन चौहान को साथ चलने को कहा।'
और पढ़ें: उमेश यादव बने पिता तो ट्रोल हो गये विराट कोहली, BCCI पर लगा भेदभाव का आरोप
आपको बता दें कि सुनील गावस्कर (sunil Gavaskar) ने इसको लेकर अपना बल्ला पैड पर भी मारा ताकि अंपायर को उनकी नाराजगी आसानी से समझ आ सके। रिपोर्ट की मानें तो के वापसी जाने के दौरान डेनिस लिली ने उन्हें गेट लोस्ट हो जाने की बात कही थी।
उन्हेंर ने कहा, 'गेंद ने मेरे बल्ले का किनारा लिया था। आप फारवर्ड शार्ट लेग के फील्डर को देख सकते थे। उसने कोई अपील नहीं की थी। वह अपनी जगह से हिला भी नहीं था। डेनिस (लिली) ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हारे पैड पर गेंद मारी है और मैं यह कहने की कोशिश कर रहा था, नहीं मैंने गेंद को हिट किया था।'