For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: गावस्कर ने बताया किस भारतीय गेंदबाज के पास है सबसे खतरनाक बाउंसर, पुकोवस्की को दी बचने की सलाह

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को लेकर कंगारू टीम को काफी बड़ी उम्मीदें थी, हालांकि पहले अभ्यास में उनके हेलमेट पर गेंद लगने की वजह से वह कनकशन का शिकार हो गये हैं और पहले टेस्ट मैच में खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर के ग्रोइन इंजरी के चलते मैच से बाहर होने के बाद पुकोवस्की के खेलने की काफी उम्मीद थी लेकिन कनकशन के चलते फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम ओपनिंग के सवाल से जूझती नजर आ रही है।

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर ने विल पुकोवस्की को वॉर्निंग देते हुए उन्हें भारतीय गेंदबाजों से बच कर रहने की सलाह दी है और यह भी बताया है कि किस गेंदबाज के पास दुनिया की सबसे खतरनाक बाउंसर है जो उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान नहीं देखी है।

और पढ़ें: जब 5 दिन तक एक ही गाना सुनते रह गये थे सचिन तेंदुलकर, सिडनी में ठोंका था दोहरा शतक

ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलिग्रॉफ ने गावस्कर से कनकशन को लेकर सवाल किया कि क्या ऐसा कुछ मैच के दौरान भी देखने को मिल सकता है जिसको लेकर उन्होंने कहा,' जी बिल्कुल, मुझे लगता है कि आप ऐसा होते हुए देख सकते हैं। अगर आप एक बार मैदान पर उतरते हैं तो फिर चाहे देश के लिये खेल रहे हों, राज्य के लिये या फिर क्लब के लिये आपको इस चीज के लिये तैयार रहना होगा। खासतौर से तब जब चर्चा हो कि आप किसी खास गेंद के खिलाफ कठिनाई महसूस करते हैं तो आपको वो गेंद काफी मात्रा में खेलने को मिलेगी। मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम उनके खिलाफ कोई रियायत देने वाली है, भले ही उनका कनकशन का इतिहास ही क्यों न हो। खास तौर से उन्हें मोहम्मद शमी से बचकर रहना होगा, मेरे अब तक के जीवन में देखी गई सबसे अच्छी बाउंसर इस गेंदबाजी के पास है।'

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल और माइकल क्लार्क का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया का यह युवा खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार है, हालांकि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के साथ हुए पहले अभ्यास मैच में कार्तिक त्यागी की एक गेंद ने उनका भाग्य बदल दिया।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने चुनी अपने करियर की 3 फेवरिट पारियां, कहा- हाइलाइटस देखना है पसंद

कार्तिक त्यागी की यह गेंद सीधे इस युवा बल्लेबाज के हेलमेट पर लगी जिसके बाद वह कुछ देर तक मैदान पर गिरे रहे और फिर मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में एक बयान जारी कर साफ किया कि खिलाड़ी की सेहत को लेकर कोई खतरे की बात नहीं है हालांकि अभी वह डॉक्टर्स की देख-रेख में ही रहेंगे।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 11:19 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+