For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: टॉम मूडी ने इस गेंदबाज को बताया भारतीय टीम की नई खोज, जानें क्या बोले

Australia vs India Tom Moody named Mohammad Siraj newest find for India। नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी 4 मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के दो मैच पूरे हो चुके हैं और दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीत कर सीरीज को बराबर किया हुआ है। दोनों टीमों के बीच अब सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा, जिसके लिये फिलहाल दोनों टीमें मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही हैं। एडिलेड के मैदान पर जिस तरह से भारतीय टीम ने एक सेशन में मैच को गंवा दिया उसके बाद उसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, हालांकि मेलबर्न में रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और 8 विकेट से जीत दिलाने का काम किया।

भारतीय टीम की इस जीत की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी भी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए मेलबर्न में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को भारतीय टीम की सबसे नई खोज बताया है।

और पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गावस्कर को कहा 'गेट लोस्ट', पूर्व कप्तान ने 40 साल पुराना किस्सा किया याद

टॉम मूडी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, 'मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की बात करें तो हम फिर से एक बेहतरीन भारतीय गेंदबाज की ओर देख रहे हैं, जो कि आने वाले समय में शानदार खिलाड़ी बनकर उभरेगा। सामान्य घर से आने वाला यह तेज गेंदबाज आईपीएल में खेलते-खेलते देश के लिये टेस्ट मैच खेल रहा है, यह कितनी बड़ी बात है। मेरे हिसाब से वह एक शानदार टेस्ट खिलाड़ी है, वह गेंदबाजी कर रहा हो या फील्डिंग, हर समय रन बचाने की कोशिश करता है। सिराज को टीम में अपनी भूमिका की काफी अच्छी समझ है।'

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सिराज की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सही लेंथ पर गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया है।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने धोनी को लेकर दिया विवादित बयान, ICC की बेस्ट टीम ऑफ डिकेड शामिल करने पर उठाये सवाल

उन्होंने कहा, 'सिराज काफी तेज गेंद फेंकते हैं, जो कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। वह गेंद को स्विंग भी करा सकते हैं, जो कि भारत के लिये बड़ी खोज साबित होने वाले हैं।'

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 5 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Friday, January 1, 2021, 23:21 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+