For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: जडेजा को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं टॉम मूडी, जानें क्यों

Australia vs India Tom Moody wants Ravindra Jadeja to Bat in Top Order for Indian Team: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर गुरुवार (7 जनवरी) से खेला जाना है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। ऐसे में जो भी टीम सिडनी में जीत हासिल कर लेगी वह सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दिग्गज खिलाड़ियों की चोट से परेशान है तो वहीं पर कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को सीरीज में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इसमें रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम जरूर आता है, जिन्होंने इस दौरे पर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी काफी दम दिखाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टॉम मूडी (Tom Moody) भी इस भारतीय बल्लेबाज के बैटिंग के मुरीद हो गये हैं।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तान को रौंद जैमिसन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी

टॉम मूडी (Tom Moody) का मानना है कि अगर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बल्लेबाजी में ऊपर भेजा जाये तो वह एक अच्छे बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए टॉम मूडी (Tom Moody) ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम के रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) दुनिया के बेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर में से एक है जो कि टीम के लिये हर परिस्थितियों में मदद कर सकते हैं। जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अब तक जो 50 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 भारतीय सरजमीं पर और 17 मैच विदेशी सरजमीं पर खेले हैं और अब एक गेंदबाज और टॉप ऑर्डर बैट्समैन की भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं उनके होने से भारतीय टीम में संतुलन बना रहेगा। वह एक ऐसे स्पिन गेंदबाज हैं जो परिस्थितियों पर बहुत निर्भर नहीं करते हैं, वह इस सीरीज में भी भारतीय टीम के लिये बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।'

और पढ़ें: अब IPL 2021 के लिये टीमें कर सकती हैं खिलाड़ियों को रिलीज, फरवरी में होगी नीलामी

आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अब तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 1926 रन बनाकर 216 विकेट हासिल करने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने टीम के लिये कई मौकों पर रन आउट और मुश्किल कैच पकड़ने का काम किया।

Story first published: Wednesday, January 6, 2021, 19:47 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+