IPL Auction of Players for 2021 will be held in February:नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच पिछले करीब 11 महीनों से भारत में किसी भी प्रकार का घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन नहीं किया जा सका है। इस बीच बीसीसीआई (BCCI) 10 जनवरी से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) के जरिये क्रिकेट की वापसी कराने की तैयारी कर रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिये इस बार सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) का महत्व काफी ज्यादा है, क्योंकि इसके आयोजन के साथ ही इस बात का भी फैसला हो जायेगा कि बीसीसीआई (BCCI) इन कठिन परिस्थितियोंं में किसी टूर्नामेंट को सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने में कितनी सक्षम है।
इतना ही नहीं अगर इस टूर्नामेंट का आयोजन सफल और सुरक्षित तरीके से हो गया तो आने वाले समय में बीसीसीआई (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के आयोजन का प्लान भी तैयार करेगा। बीसीसीआई (BCCI) चाहता है कि वह आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आयोजन उसके तय समयानुसार अप्रैल से जून के बीच भारत में ही कराये जिसके लिये इस टूर्नामेंट का सफल होना जरूरी है।
और पढ़ें: SA vs SL: जोहान्सबर्ग में तीसरे दिन ही जीता साउथ अफ्रीका, श्रीलंका को 10 विकेट से रौंद जीती सीरीज
इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके तहत आईपीएल में भाग लेने वाली टीमों के लिये खिलाड़ियों को रिलीज करने और ट्रांसफर करने की विंडो खुल गई है। ऐसे में टीमें अगर किसी खिलाड़ी को नीलामी से पहले रिलीज या ट्रेड करना चाहती हैं तो वो ऐसा कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिये बीसीसीआई (BCCI) मिनी ऑक्शन कराने की योजना बना रही है जो कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में आयोजित कराई जायेगी।
मुंबई मिरर में छपी इस रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) ने सभी टीमों को खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिये 21 जनवरी तक का समय दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) ने यह फैसला 4 जनवरी को हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में दर्शकों के लिये मास्क पहनना हुआ जरूरी, नहीं तो देना होगा 1000 डॉलर का जुर्माना
इस बैठक में भाग लेने वाले बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी की मानें तो आईपीएल 2021 (IPL 2021) के आयोजन और उससे जुड़ी योजनाओं का भविष्य काफी हद तक सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की सफलता पर निर्भर करेगा।
आपको बता दें कि सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन 10 जनवरी से हो रहा है जिसमें सुरेश रैना, शिखर धवन समेत कई दिग्गज खिलाड़ी अपने राज्य की टीमों के लिये खेलते हुए नजर आयेंगे। वहीं 7 साल के बैन के बाद तेज गेंदबाज श्रीसंत भी केरल की टीम के लिये वापसी करते हुए नजर आयेंगे।