For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो सकते हैं विल पुकोवस्की, कंधे में लगी चोट

Ind vs Aus: Will Pucovski doesn't look fit for 4th Test, Marcus Harris may open | Oneindia Sports

Australia vs India Will Pucovaski Shoulder got injured sent for Scans reports Will come on tomorrow: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन कर इसे ड्रॉ कर दिया। सिडनी में खेले गये इस मैच में जहां भारतीय खिलाड़ी लगातार चोटों से जूझ रहे थे तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लगातार इन खिलाड़ियों के शरीर पर चोट मारने का काम कर रहे थे।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई खेमें के लिये भी एक बुरी खबर सामने आई है, टीम के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की (Will Pucovaski) को मैच के 5वें दिन कंधे में बुरी तरह चोट आई है, जिसकी वजह से उनका दाहिने कंधा उखड़ गया है। यह घटना तब हुई जब वह भारतीय पारी के 86वें ओवर में गेंद रोक रहे थे, इस दौरान उनका कंधा उखड़ गया और वह मैदान पर ही काफी देर तक कंंधा पकड़कर बैठे रहे।

और पढ़ें: ISL 2020-21: प्वाइंटस टेबल में मुंबई का दबदबा बरकरार, मोहन बागान को 1-0 से हराया

ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी भी उनकी मदद को आये और ओवर के आखिर में मैदान से बाहर चले गये।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक आधिकारिक सूत्र ने एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए कहा, 'पुकोवस्की (Will Pucovaski) के कंधे पर लगी चोट के चलते उनका स्कैन कराया गया है, हालांकि अभी उनकी फिटनेस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आयी है। लेकिन 15 जनवरी से होने वाले ब्रिस्बेन टेस्ट में उनका खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।'

गौरतलब है कि सिडनी के मैदान पर डेब्यू करने वाले पुकोवस्की (Will Pucovaski) ने पहली पारी में 62 रनों की पारी खेली थी जबकि दूसरी पारी में वह 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इससे पहले वह सीरीज के पहले 2 मैचों में कनकशन (सिर की चोट) के चलते नहीं खेल पाये थे, उन्हें यह चोट अभ्यास मैच के दौरान लगी थी।

और पढ़ें: AUS vs IND: सचिन-मोंगिया के खास क्लब में शामिल हुए विहारी-अश्विन, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से खेला जाना है, फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में जो भी टीम ब्रिस्बेन में मैच जीतने में कामयाब रहेगी वह सीरीज जीतने में कामयाब होगी।

Story first published: Monday, January 11, 2021, 23:21 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+