For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: क्या तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा, जानें क्या है अपडेट

Rohit Sharma Update to join Team India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हुए हैं और रिपोर्टस की मानें तो वो बुधवार को अपना क्वारंटीन पूरा करके भारतीय टीम के साथ मेलबर्न में जुड़ेंगे और भारत के लिये सीरीज के बचे आखिरी 2 मैचों में शिरकत करते नजर आयेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट उभर आई थी। जिसकी वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टीम का हिस्सा नहीं बन सके और भारत जाकर चोट से उबरे और आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिये टीम से जु़ड़ने पहुंचे।

और पढ़ें: AUS vs IND: मैथ्यू वेड ने पंत को बताया मोटा, बुमराह ने दिया करारा जवाब

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट से मिली इस खबर का मतलब साफ है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलने को तैयार हैं। वहीं मेलबर्न में जारी दूसरे टेस्ट मैच का पूरा 5 दिन तक चलना मुश्किल नजर आ रहा है हालांकि भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ वापसी कर सकती है।

आपको बता दें कि 14 दिसंबर को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची थे, जहां पर उन्होंने आईसीसी नियमों के मुताबिक 14 दिन तक क्वारंटीन की समय पूरा कर लिया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: भारत के लिये कमाल है अश्विन-रहाणे की जोड़ी, मेलबर्न में नाम किया खास रिकॉर्ड

हिटमैन इस समय सिडनी के मैदान पर खेल रहे हैं, और भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में भारत इस समय 0-1 से पीछे चल रहा है। इससे पहले बीसीसीआई ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को क्वारंटीन नियमों से छूट दिलाने के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से रिक्वेस्ट की थी, हालांकि सीए ने नियमों में ढील देने से इंकार कर दिया।

Story first published: Monday, December 28, 2020, 21:38 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+