For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: चहल ने बताया कैसे वेड को आउट करने के लिये बनाया था खास प्लान

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में उस वक्त विवाद हो गया जब प्लेइंग 11 में मौजूद नहीं होने के बावजूद भारतीय टीम के युवा कलाई स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे और 3 विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में सबसे महंगे गेंदबाज साबित होने के बाद युजवेंद्र चहल को आखिरी वनडे मैच से बाहर कर दिया गया था, इतना ही नहीं पहले टी20 मैच में भी उन्हें मौका नहीं दिया गया था। हालांकि बल्लेबाजी में रविंद्र जडेजा के सिर पर चोट लगने के बाद चहल को बतौर कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया।

युजवेंद्र चहल ने अपनी इस पारी के दौरान एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड का विकेट हासिल किया। मैच के बाद युजवेंद्र चहल से भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने बात की और उनकी इस पारी को लेकर सवाल किया।

चहल ने अपनी गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले 2 मैचों में की गई गलती से सीख ली और ऑस्ट्रेलियाई टीम के युवा स्पिनर एडम जंपा की गेंदबाजी को काफी करीब से देखा और इस मैच में उन्हीं बातों को अमल करने की कोशिश की।

और पढ़ें: कनकशन विवाद पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- जब नियम है तो इस्तेमाल क्यों न हो

उन्होंने कहा,' पिछले कुछ महीनों से हम लगातार टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल में भी हम 4 ओवर गेंदबाजी करते थे, ऐसे में जब वनडे प्रारूप में 10 ओवर की गेंदबाजी करनी पड़ी तो थोड़ा मुश्किल लगा। तीसरे वनडे में जब मैं टीम का हिस्सा नहीं था तो मैंने यहां पर गेंदबाजी कर रहे बाकी स्पिनर्स पर नजर बनायी। जाम्पा ने वनडे सीरीज में शानदार बॉलिंग की लेकिन मैं अपनी गलती को दोहराना नहीं चाहता था। वनडे में आपका डॉट बालना काफी अहम होता है जबकि टी20 में आपको बल्लेबाज को बड़े शॉट खेलने पर मजबूर करना होता है क्योंकि इससे विकेट मिलने की संभावना ज्यादा बनती है।'

इस दौरान चहल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को आउट करने के पीछे अपने प्लान का खुलासा किया और बताया कि कैसे उनकी बल्लेबाजी के वीडियोज ने उन्हें आउट करने में उनकी मदद की।

और पढ़ें: '11 साल बाद भी नहीं मिलता उचित सम्मान', जडेजा को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा,'जब भी बल्लेबाज स्वीप शॉट या बाहर निकल कर खेलने का प्रयास करता है तो मैं उस पर विकेट हासिल करने की कोशिश करता हूं। मैने मैथ्यू वेड के कई सारे वीडियोज देखे जिसमें वह ऑफ साइड पर स्ट्रगल करते नजर आते हैं। इसके बाद से ही मैंने अपनी गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर रखना शुरू कर दिया। मुझे पता था कि यहां पर बाउंड्री बड़ी है और स्टंप में गेंद न रखने का फायदा मुझे यहां पर मिला।'

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 21:19 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+