For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs NZ: केविन पीटरसन ने बताया, कौन सी टीम जीतने जा रही है टी20 वर्ल्ड कप

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम के पास सब चीजें सही हैं जो किसी भी टीम को खिताब दिलाने के लिए काफी होती हैं। उन्होंने यह बात ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले कही है। लेकिन क्या सब चीजें सही होना आपको खिताब दिलाने के लिए काफी है? इसका जवाब है- नहीं, आपको अपने प्रतिद्वंदी को देखे बिना खुद को विजेता नहीं मानना है।

न्यूजीलैंड ने क्रिकेट के सभी बेसिक्स सही किए हुए हैं लेकिन...

न्यूजीलैंड ने क्रिकेट के सभी बेसिक्स सही किए हुए हैं लेकिन...

केविन पीटरसन भी इसी बात की ओर जोर देते हैं कि न्यूजीलैंड ने क्रिकेट के सभी बेसिक्स सही किए हुए हैं लेकिन फाइनल में जब ऑस्ट्रेलिया उतरेगी तो बढ़त कंगारूओं के पास ही होगी।

पीटरसन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ही इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार है। यह फाइनल मुकाबला दुबई में आज यानी 14 नवंबर को खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच 2015 में वनडे वर्ल्ड कप में एक दूसरे का आमना-सामना हो चुका है जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने कीवियों को बुरी तरह से हराया था।

सबसे 'बोरियत' भरा फॉर्मेट होने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट पर ही क्यों फोकस कर रहे हैं विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया ही पक्का दावेदार है- पीटरसन

ऑस्ट्रेलिया ही पक्का दावेदार है- पीटरसन

पीटरसन ने अपने एक ब्लॉग में यह बात कही कि, न्यूजीलैंड के पास सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं, लेकिन मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया जीतेगा। इतिहास गवाह है जब भी बड़े मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ, तो कंगारूओं ने कीवियों के परखच्चे उड़ा दिए। ऐसा 2015 के 50 ओवर फाइनल में भी हो चुका है। अगर रविवार को ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी उठाने में कामयाब होता है तो मुझे ताज्जुब नहीं होगा।

पीटरसन कहते हैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों का स्टाइल ही ऐसा है कि करो या मरो में यकीन रखते हैं। वे बस अपना काम करके दिखा देंगे। इसी वजह से वे इतने लंबे समय तक शानदार प्रतिद्वंदी बने हुए हैं। अगर वे किसी बड़ी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच जाते हैं तो वे कुछ बड़ा पाते हैं।

डेविड वार्नर का उदाहरण देकर समझाया-

डेविड वार्नर का उदाहरण देकर समझाया-

पीटरसन ने आगे वार्नर का उदाहरण दिया कि कैसे यह ओपनिंग बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के जीतने के जज्बे को दिखाता है। वार्नर वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में जूझ रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बाद बुरा बर्ताव भी किया था। उनको फ्रेंचाइजी टीम के भी काबिल नहीं माना गया लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में वार्नर ने कई निर्णायक पारियों को खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी कर ली। पीटरसन कहते हैं कि ये कोई तुक्का नहीं है बल्कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों का जज्बा है जो पूरी टीम में झलकता है। इसलिए कीवियों फाइनल में सावधान हो जाना।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 8:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+