धमकी की खबरों से हसन अली की पत्नी ने किया इंकार, कहा- पाकिस्तानी फैन्स से मिल रहा प्यार
नई दिल्ली। दुबई में खेले गये टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को मिली हार के बाद से तेज गेंदबाज हसन अली को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गये इस मैच में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस की जोड़ी ने बाबर आजम की टीम के मुंह से जीत छीन कर पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। 19वें ओवर में मैथ्यू वेड ने लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के मारकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया, हालांकि छक्कों से पहले वेड ने एक आसान सा कैच हसन अली के हाथों में थमाया था लेकिन इस खिलाड़ी के हाथों से वह छूट गया। मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने इस कैच को मैच का टर्निंग प्वाइंट करार दिया। हालांकि मैच के बाद कप्तान ने साफ किया कि वो अपने इस खिलाड़ी का समर्थन करते हैं।
वहीं हसन अली की यह गलती पाकिस्तानी फैन्स को बिल्कुल रास नहीं आयी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना करनी शुरु कर दी। कुछ लोगों ने खेल की आलोचना की तो कुछ ने हदें पार करते हुए उनके परिवार के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस बीच कुछ ऐसे ट्वीट भी वायरल हुए जिसमें हसन अली के परिवार को धमकी दी जा रही है।
और पढ़ें: IND vs PAK: 2022 में कम से कम 3 बार पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत
हालांकि हसन अली की पत्नी सामिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर साफ किया है कि खबरों में जो दिखाया जा रहा है वैसा बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई यह स्टोरी बहुत जल्दी वायरल हो गई। सामिया ने कहा कि उन्हें और उनकी बेटी को किसी भी तरह की धमकी नहीं मिल रही है, बल्कि पाकिस्तानी फैन्स की ओर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। सामिया ने इस दौरान ट्विटर अकाउंट पर अपना अकाउंट होने से इंकार किया और बताया कि वह फेक है।
उन्होंने कहा,'मैंने फेक अकाउंट से बहुत सारे ट्वीट वायरल होते देखें हैं जिसमें मुझे, हसन और मेरी बेटी को पाकिस्तान के लोगों से धमकिया मिलने की बात कही जा रही है। जो कि सरासर गलत है। सच्चाई तो यह है कि हमें भारी समर्थन मिल रहा है। कृप्या करके किसी भी ऐसे बयान पर भरोसा न करें जो ट्विटर पर मेरे नाम से हों और न ही उन्हें फॉलो करें। मैं ट्विटर पर हूं ही नहीं। प्लीज ऐसे अकाउंट को रिपोर्ट करें जो मेरे नाम से ऐसी बात फैला रहे हों।'
और पढ़ेंं: Ind vs NZ: इन 5 बदलावों के साथ शुरू होगा भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय
गौरतलब है कि इस सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़े किया, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत खराब रही। हालांकि मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस ने नाबाद 81 रनों की पारी खेलकर 19 ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications