For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs PAK: माइकल वॉन ने बताया कौन सी टीम कंगारुओं को घर में चटा सकती है धूल

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से देखा जाये तो साल 2019 ऑस्ट्रेलिया के लिये काफी शानदार रहा है। सोमवार को कंगारू टीम ने टी20 में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर दिया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसे 4 में जीत और 1 मैच ड्रॉ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच भारत के खिलाफ ही ड्रॉ खेला था।

और पढ़ें: T20: इस खिलाड़ी ने 13 गेंद में झटके 6 विकेट, नहीं दिया एक भी रन, दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कंगारू टीम की तारीफ की है लेकिन साथ ही यह भी बताया कि कौन सी टीम उसे घर पर हरा सकती है।

कंगारुओं को घर में सिर्फ भारत चटा सकता है धूल

कंगारुओं को घर में सिर्फ भारत चटा सकता है धूल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि मौजूदा कंगारू टीम को उसके घर में हराना बहुत मुश्किल है, यह हर किसी टीम के बस की बात है। वॉन ने कहा कि अगर मौजूदा समय में कोई टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हरा सकती है तो वह सिर्फ भारत ही है।

पाकिस्तान की हार के बाद माइकल वॉन ने ट्वीट किया,' मौजूदा परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया को हराना हर टीम के बस की बात नहीं है। सिर्फ भारतीय टीम के पास ही वह अस्त्र है जो इन परिस्थितियों में उसे उसके घर में धूल चटा सकती है।'

स्मिथ-वॉर्नर की वजह से मजबूत हुआ ऑस्ट्रेलिया

स्मिथ-वॉर्नर की वजह से मजबूत हुआ ऑस्ट्रेलिया

कंगारू टीम में बैन के बाद से जबसे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी हुई है तब से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत हो गई है। स्टीव स्मिथ ने जहां एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर खिताब को ऑस्ट्रेलिया के पास रखने में मदद की वहीं डेविड वॉर्नर की बदौलत पाकिस्तान को लगातार 2 मैचों में पारी और रन के अंतर से हराया।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी के पीछे सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों का हाथ नहीं है, इन दोनों के अलावा टीम में मार्नस लाबुशेन भी बड़ी पारियां खेल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने घातक गेंदबाजी करना जारी रखा है।

लगातार 5वीं सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का सूपड़ा किया साफ

लगातार 5वीं सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का सूपड़ा किया साफ

ऑस्ट्रेलिया की अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार पांचवीं सीरीज जीत है और हर बार कंगारूओं ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया है। वहीं, पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार 14वीं टेस्ट हार है। इस मैदान पर पाकिस्तान की यह दूसरी हार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल में घर में एक भी मैच नहीं हारी है।

भारतीय टीम अगले साल टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है।

Story first published: Monday, December 2, 2019, 20:50 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+