For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC: सुपर 12 के पहले ही मैच में दिखा आखिरी ओवर का थ्रिलर, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गये मैच के साथ ही सुपर 12 स्टेज का आगाज हो गया है। टी20 विश्वकप के असल मुकाबले के पहले मैच में साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बेहद लो स्कोरिंग मैच को फाइनल ओवर थ्रिलर बना दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 118 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल किया और 5 विकेट से जीत हासिल कर विश्वकप में विजयी आगाज किया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लेकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोके रखा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने पावरप्ले के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये।

और पढ़ें: 'मेंटॉर आपको मैच नहीं जिता सकता', धोनी को लेकर जानें क्यों गावस्कर ने दिया ऐसा बयान

मध्यक्रम बल्लेबाजों में एडेन मार्करम ने 40 रनों की पारी खेलकर हेनरी क्लासेन (16) और डेविड मिलर (13) के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन एडम जंपा और जोश हेजलवुड ने वापसी करने का मौका नहीं दिया। कगिसो रबाडा ने 19 रनों की अहम पारी का योगदान दिया जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 118 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी।

टी20 विश्वकप में साउथ अफ्रीका की ओर से खड़ा किया गया यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है, जिसके बाद लगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस चेज को आसानी से हासिल कर लेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। 119 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिये कप्तान एरॉन फिंच दूसरे ओवर में बिना कोई रन बनाये एनरिच नॉर्खिया का शिकार बने।

और पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का एक्स फैक्टर होगा यह गेंदबाज, दिनेश कार्तिक ने बताया गेमचेंजर खिलाड़ी का नाम

वहीं डेविड वॉर्नर (14) को कगिसो रबाडा ने हेनरी क्लासेन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। मिचेल मार्श (11) भी केशव महाराज की गेंद पर कैच थमाकर वापस लौटे, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (18) और स्टीव स्मिथ (35) ने चौथे विकेट के लिये 42 रनों की साझेदारी कर जो मैच फंस रहा था उसे बाहर निकालने का काम किया। हालांकि एनरिच नॉर्खिया ने स्टीव स्मिथ को कैच कराया तो अगले ओवर में तबरेज शम्सी ने मैक्सवेल को बोल्ड कर अपनी टीम की वापसी करा दी।

119 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में 8 रन की दरकार थी जिसे मार्कस स्टॉयनिस ने 2 गेंद पहले हासिल कर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ ही लगातार 3 टी20 सीरीज हारकर विश्वकप खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने कैंपेन का आगाज जीत के साथ किया।

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 19:09 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+