For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ एलिसा हिली ने कर दी चौके-छक्कों की बरसात, बनाया यह खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच चल रही 3 मैचों की महिला टी20 सीरीज के दौरान इस बार रिकॉर्डों का अंबार टूट रहा है। जहां पहले ही मैच में श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू श्रीलंका के लिए टी20 में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर एलिसा हिली ने आखिरी मैच में नाबाद 148 रन की पारी खेल एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक टी-20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब एलिसा हिली के नाम हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरी एलिसा हिली ने महज 51 गेंदों का सामना किया और नाबाद 148 रनों की पारी खेली।

एलिसा हिली को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। एलिस हिली ने अपनी 61 गेंदों की पारी में 19 चौके और सात 7 छक्के लगाये। इसके साथ ही एलिसा हिली ने केवल 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो कि टी-20 के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी की ओर से लगाया यह पहला सबसे तेज शतक है।

और पढ़ें: IND vs SA: रोहित शर्मा ने खत्म किया 2 साल का सूखा, लगाया पहला टेस्ट शतक, देखें आंकड़े

फॉक्स क्रिकेट ने हिली के हवाले से बताया, 'यह एक ऐसा दिन था जहां सभी गेंदें मेरे बल्ले के बीच में लगी।'

गौरतलब है कि एलिसा हिली ने मेग लेनिंग के सबसे बड़ी पारी के रिकॉर्ड को तोड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हिली ने इसी साल 26 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी जोकि आज से पहले टी20 इतिहास की सबसे बड़ी पारी के रूप में दर्ज था।

और पढ़ें: 10 महीने बाद अश्विन को मिला खेलने का माैका, सचिन ने दिया बड़ा बयान

एलिसा हिली की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 7 विकेट खोकर महज 94 रन ही बना पाई और 132 रनों के विशाल अंतर से हार गई।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 16:56 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+