AUS vs NZ: पर्थ टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हो सकता है बाहर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ के मैदान पर शुरु हो रहे पहले डे-नाइट टेस्ट से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड टीम के मुख्य तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोट से उबर नहीं पाये हैं और इसी के चलते उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि कीवी कप्तान केन विलियम्सन जरूर चाहेंगे कि वो अपने मुख्य गेंदबाज को पूरा मौका दें लेकिन उनकी चोट की समस्या का लगातार बने रहना पूरा मौका देने से रोक रहा है।
न्यूजीलैंड की एक स्पोर्टस वेबसाइट के साथ बात करते हुए केन विलियम्सन ने कहा, 'हम कल (गुरुवार) अंतिम फैसला लेने से पहले बोल्ट को एक बार फिर देखेंगे। वह अच्छी वापसी कर रहे हैं और कल (मंगलवार) को अच्छा महसूस कर रहे थे।'
और पढ़ें: ऋषभ पंत को लेकर केविन पीटरसन का सुझाव, बताया- कैसे छूटेगा खराब फॉर्म से पीछा
केन विलियमसन ने कहा कि अगर ट्रेंट बोल्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह लॉकी फर्ग्यूसन को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल जायेगा।
गौरतलब है कि पिछले 36 साल में न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर किसी टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी पर्थ में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन कर रही है। वहीं कंगारू टीम ने साफ कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने साफ कर दिया है कि वह उसी टीम के साथ मैदान पर उतरेगी जो पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी।
और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने ट्विटर पर किया डेब्यू, फैंस ने पूछा- क्या स्प्रिंग वाले बैट से खेला था विश्व कप
यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में एक ही टीम के साथ मैदान पर उतरेगी। कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट की श्रृंखला में पाकिस्तान को रौंदने के बाद उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
