For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया ने महज 38 गेंदों में जीत लिया मैच, आरोन फिंच ने खेली विस्फोटक पारी

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप 1 मैच में ऑस्ट्रेलिया महज 38 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत लिया। बांग्लादेश की टीम महज 73 रनों पर ढेर हो गई थी, जवाब में कंगारू टीम ने 8 विकेट रहते 6.2 ओवर में मैच जीत लिया। कप्तान आरोन फिंच ने 20 गेंदों में 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। डेविड वार्नर ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श 5 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद (1/36) और शोरफुल इस्लाम (1/9) ने एक-एक विकेट लिया। यह कंगारू टीम की चार मैचों में तीसरी जीत है। इसी के साथ उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें ज्यादा हैं। बस किसी तरह साउथ अफ्रीका को अपना मैच हारना होगा, जिसने भी चार मैचों में तीन जीते हैं।

लेग स्पिनर एडम जम्पा ने पांच विकेट लेकर करियर की सर्वश्रेष्ठ वापसी करते हुए गुरुवार को बांग्लादेश को 15 ओवर में 73 रनों पर समेटने में मदद की। बांग्लादेशी पारी ताश के पत्तों की तरह गिरती दिखी। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो गेंदबाजों ने अपनी सही भूमिका निभाते हुए सही साबित कर दिया। न तो बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का सामना कर सके और न ही उनके स्पिनरों का, जिसके चलते बांग्लादेश की टीम 15 ओवर में ऑलआउट हो गए। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए और जोश हेजलवुड ने 8 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल दो ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने अश्विन को माना बड़ा प्लस प्वाइंट, बताया क्यों हैं खास

बांग्लादेश की पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर लिटन दास दो बोल्ड कर दिया। लिटन दास पहली ही गेंद पर आउट हो गए। फि दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने साैम्या सरकार को बोल्ड कर बांग्लादेश को महज 6 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका दे दिया। सरकार 5 रन बनाकर आउट हुए। तीसरा झटका बांग्लादेश को मैक्सवेल ने मुशफिकुर रहीम को एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया। रहीम 1 रन बनाकर आउट हुए। फिर कप्तान ओपनर मोहम्मद नईम ने महमुदुल्लाह के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने 22 रनों की साझेदारी बना ली थी कि छठे ओवर में नईम आउट हो गए। नईम 16 गेंदों में 17 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। फिर आफिफ हुसैन आए, लेकिन वो भी पहली ही गेंद पर एडम जांपा का शिकार बन गए। ऐसे में बांग्लादेश की आधी टीम 33 के स्कोर पर आउट हो गई। फिर कप्तान महमुदुल्लाह ने शमीम होसैन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने 29 रनों की साझेदारी पूरी कर ली थी कि 13वें ओवर में महमुदुल्लाह 16 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बन गए। महमुदुल्लाह के बाद मुश्ताफिजुर भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोरिफुल इस्लाम बिना खाता खोले आउट हो गए, इस तरह बांग्लादेश की पूरी टीम 73 रनों पर पवेलियन लाैट गई।एडम जंपा को 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार से नवाजा गया जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 18:20 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+