Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICA ने जरूरतमंद खिलाड़ियों के लिए जुटाई बड़ी रकम, कपिल देव, सुनील गावस्कर भी जुड़े

नई दिल्ली। दुनिया भर में लोगों को अपनी बीमारी का शिकार बना चुकी महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सभी परेशान हैं और लॉकडाउन में समय बिता रहे हैं। घरों से बाहर न निकल पाने के चलते दुनिया में कई लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) ने खेल जगत के जरूरतमंद खिलाड़ियों के लिये फंड जुटाने का काम कर रहा है। आईसीए की खिलाड़ियों की मदद के लिये चलायी जा रही इस मुहीम में अब भारतीय टीम के 2 पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर भी जुड़ गये हैं।

भारतीय खेल जगत के इन दिग्गज खिलाड़ियों ने इस मुश्किल वक्त में करीब 30 जरूरतमंद क्रिकेटरों को आर्थिक सहायता देने का वायदा किया है। इस बात की जानकारी आईसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने दी।

और पढ़ें: IPL में टीम बदलने को लेकर आंद्रे रसेल ने दिया जवाब, कहा- संन्यास लेने तक KKR के साथ ही खेलूंगा

उन्होंने कहा कि संघ ने अभी तक इन जरूरतमंद पूर्व क्रिकेटरों की मदद के लिए 39 लाख रूपए जुटा लिए हैं। हम इस रकम को एक बड़ी अमाउंट में तब्दील करने की कोशिशों में जुटे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की मदद की जा सके।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के चलते बहुत सारे परिवारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद के लिये पहले ही विराट कोहली, रोहित शर्मा, कपिल देव, सौरव गांगुली और सुरेश रैना जैसे तमाम खिलाड़ियों ने पीएम केयर्स फंड में आर्थिक मदद दी है। मगर अब कुछ क्रिकेटर्स भारतीय क्रिकेट संघ की ओर से चलाये गये इस इनिशिएटिव में पैसे जुटाने के लिये जुड़ रहे हैं।

और पढ़ें: 'पीसीबी को रोहित शर्मा से सीखना चाहिये', इमाम उल हक ने बताया पाकिस्तान टीम के फेल होने का कारण

मल्होत्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा,' सुनील गावस्कर, कपिल देव, गौतम गंभीर और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे बड़े खिलाड़ी भी हमसे जुड़ गए हैं और हमारी पहल के लिए यह काफी मनोबल बढ़ाने वाला है। गुजरात के एक कॉर्पोरटे ने भी सहयोग की पेशकश की है।'

गौरतलब है कि भारत में तेजी से फैल रही इस महामारी के चलते 3 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को अब 2 हफ्ते के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि इस महामारी के चलते भारत में अब तक 37 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं 1200 से अधिक लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

Story first published: Sunday, May 3, 2020, 15:19 [IST]
Other articles published on May 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+