For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में टीम बदलने को लेकर आंद्रे रसेल ने दिया जवाब, कहा- संन्यास लेने तक KKR के साथ ही खेलूंगा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चक्कर में इन दिलों कई देश लॉकडाउन पर जा चुके हैं। इस बीच खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। क्रिकेट के मैदान पर जो खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में धमाल मचाते हुए नजर आते वो आजकल अपने घरों में बंद हैं। हालांकि घर में रहते हुए भी यह खिलाड़ी अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी और केकेआर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी आंद्रे रसेल भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

शनिवार को आईपीएल में अपनी फ्रैंचाइजी टीम केकेआर के साथ लाइव के दौरान आंद्रे रसेल ने अपने फैन्स के साथ बात की और अपने दिल की इच्छा बताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि वह जब तक भी आईपीएल खेलें केकेआर के लिये ही खेलें।

और पढ़ें: अगर हुआ IPL 2020 का आयोजन तो टल सकता है इंग्लैंड का भारत दौरा, जानें क्यों

आंद्रे रसेल ने आईपीएल और अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कहा,' जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरु किया तब से इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा टूर्नामेंट रहा है जिसमें खेलते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कैरिबियन प्रीमियर लीग के दौरान भी ऐसा ही महसूस होता है लेकिन आईपीएल और ईडन गार्डन्स में जुटने वाली भीड़ की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।'

उन्होंने बताया कि यह ईडन गार्डन्स पर जुटने वाली भीड़ का ही कारण है कि वह आईपीएल मैच के दौरान 5 ओवर में 12-13 रन प्रति ओवर की दरकार होने पर भी उसे बना पाने में सफल होता हूं।

और पढ़ें: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता ने बताया धोनी-कोहली-रोहित की कप्तानी में अंतर

उन्होंने कहा,' मुझे ऐसा लगता है कि जैसे ईडन गार्डन्स की वो भीड़ मुझे वैसे ही महसूस करती है जैसे कि मैं उन्हें महसूस कर पाता हूं। मैं अगर लगातार 2 मैच में नाकाम भी हो जाऊं तो भी यह भीड़ मुझे तीसरे मैच में नाकाम नहीं होने देती।'

Story first published: Sunday, May 3, 2020, 15:19 [IST]
Other articles published on May 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+