3rd T20, IND vs SL: सिर्फ 1 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह बन जायेंगे भारत के सबसे सफल गेंदबाज
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी20 सीरीज का आखिरी मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जायेगा। विराट सेना जहां इस मैच में जीत हासिल कर नये साल में पहली सीरीज जीत का लुत्फ उठाना चाहेगी वहीं पर श्रीलंकाई टीम सीरीज में बराबरी कर अपना सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। वहीं पुणे के इस मैदान पर चोट से वापसी कर रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच में जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं। जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 1 विकेट लेते ही भारत के लिये टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे।
और पढ़ें: INDvAUS: एरॉन फिंच ने बताया भारत दौरे पर क्यों लगता है डर, सीरीज जीतने के लिये ला रहे सीक्रेट वेपन
जसप्रीत बुमराह इस समय रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ इस समय संयुक्त रूप से इस स्थान को साझा कर रहे हैं। तीनों ही गेंदबाजों के नाम टी20 क्रिकेट में 52 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड हैं। पहले 2 मैच में अंतिम 11 से बाहर रहने वाले युजवेंद्र चहल अगर पुणे के मैदान पर टीम में शामिल किये जाते हैं तो यह मौका उनके पास भी होगा, हालांकि विराट कोहली की ओर से टीम में बदलाव के बेहद कम संकेत दिखाई देते हैं।
इसको देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं।
और पढ़ें: 2nd Test, SA vs ENG: जब बटलर ने कर दी फिलेंडर पर गालियों की बरसात, VIDEO देख क्रिकेट जगत हैरान
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिये 44 टी20 मैचों में 52 विकेट हासिल किये हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने यह कारनामा महज 36 टी20 मैचों में किया है जबकि आर अश्विन ने 46 मैचों में यह कारनामा किया है।
उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह चोट से जूझकर लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन मिला जुला रहा था। उन्होंने चार ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।
और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: पुणे में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी 'विराट सेना', देखें किसमें कितना दम
पुणे में वह अपनी पुरानी लय को हासिल करना चाहेंगे ताकि न्यूजीलैंड दौरे पर वो भारत के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
