For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉकडाउन में बैटिंग सिखा रहे हैं स्टीव स्मिथ, देखें कैसे दे रहे ऑनलाइन कोचिंग

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन में समय बिता रहे हैं। इस बीच खेल जगत पूरी तरह ठप्प पड़ा है और खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद हैं। मैदान से दूर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपना समय बिता रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ी या तो फैन्स के साथ लाइव चैट कर रहे हैं या फिर अपने करियर के दौरान हुई अच्छी बुरी यादों के बारे में बात करते हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और टेस्ट बल्लेबाजी में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने समय बिताने के लिये एक नया तरीका ढूंढ निकाला है।

स्टीव स्मिथ ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स को बैटिंग की क्लास देनी की शुरुआत की है। इसके लिये स्टीव स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैन्स को बल्लेबाजी का हुनर सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट खेलने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहा यह भारतीय, डेब्यू मैच में खेली थी धांसू पारी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मिडल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपनी पहली ऑनलाइन क्लास में क्रिकेट सीखने वाले खिलाड़ियों को बताया कि ड्राइव करने का सही तरीका क्या है। स्मिथ ने बताया कि कैसे गेंद की स्विंग को पहचानकर उसे सही तरीके से ड्राइव किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया यह वीडियो 3 मिनट से ज्यादा का है।

वीडियो पोस्ट करते हुए स्मिथ ने लिखा, 'मुझसे कई लोग पूछ रहे थे कि मैं बैटिंग के कुछ टिप्स साझा करूं। यह वीडियो इस बात पर है, जिसे मैं पहली अधिकारिक स्विंग मानता हूं। कुछ ही दिनों में बैट की दूसरी स्विंग का तरीका भी शेयर करूंगा।'

और पढ़ें: Viral Video: कॉमेंट्री में धमाल मचा रहा है पाकिस्तानी गांव का यह लड़का, दिलाई टॉनी ग्रेग की याद

आपको बता दें कि इस वीडियो में स्टीव स्मिथ ने बैट को सही तरीके से ड्राइव करने और इस दौरान पैरों की सही मूवमेंट क्या होना चाहिये इस बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग मौकों पर ड्राइव करने के लिये कैसे अपर और बॉटम हैंड का इस्तेमाल करना चाहिये।

देखें वीडियो:

Story first published: Friday, May 8, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on May 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+