T20 क्रिकेट खेलने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहा यह भारतीय, डेब्यू मैच में खेली थी धांसू पारी

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 प्रारूप को सबसे आधुनिक और युवाओं के अनुकूल खेला जाने वाला फॉर्मेट माना जाता है। यह खेल का ऐसा प्रारूप है जिसका फैसला महज 3 घंटे में हो जाता है। क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप होने के चलते टी20 क्रिकेट को युवाओं के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में किसी उम्रदराज खिलाड़ी का इस प्रारूप में डेब्यू करना अजीब लगता है। पर क्या आप जानते हैं कि इस प्रारूप में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में एक भारतीय भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट में द वॉल के नाम से मशहूर खिलाड़ी राहुल द्रविड़ टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी है।

हालांकि अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करके राहुल द्रविड़ ने इस काबिलियत को भी स्पष्ट कर दिया कि वह इस प्रारूप में किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं है।

और पढ़ें: Viral Video: कॉमेंट्री में धमाल मचा रहा है पाकिस्तानी गांव का यह लड़का, दिलाई टॉनी ग्रेग की याद

अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर राहुल द्रविड़ ने इस प्रारूप में एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेला था, जिसमें तेजी से रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।

राहुल द्रविड़ ने भारत के लिये 38 साल 232 दिन की उम्र में अपना टी20 डेब्यू किया था। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला गया यह मुकाबला भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में राहुल द्रविड़ ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया और 3 नंबर पर खेलने उतरे, जहां उन्होंने महज 21 गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेली थी।

और पढ़ें: वसीम अकरम का बड़ा खुलासा, कहा- अगर बायोग्रॉफी लिखी तो काफी लोगों को होगी परेशानी

इस पारी में राहुल द्रविड़ ने लगातार 3 छक्के लगाये थे। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से मात झेलनी पड़ी थी, लेकिन राहुल द्रविड़ की करिश्माई पारी के लिए ये मैच आज भी याद किया जाता है। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ ने 89 आइपीएल मैच भी खेले हैं, जिनमें 2174 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 19:36 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+