Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 World Cup 2020 की जगह IPL का 13वां सीजन कराना चाहते हैं पैट कमिंस

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते अब तक कई बड़े खेल आयोजनों को स्थगित किया जा चुका है, जिसमें अगला नंबर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप का है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला गुरुवार (28 मई) को आईसीसी की क्रिकेट समिति की बैठक में लिया जायेगा लेकिन खबरों की मानें तो इसे 2022 तक के लिये टाला जा सकता है। टी20 विश्व कप टलने की खबर को लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अगर कोरोना के चलते विश्व कप को टाला जाता है तो मेरे हिसाब से आईपीएल को आयोजित कराना सबसे सही होगा।

पत्रकारों से बात करते हुए कमिंस ने कहा,' अगर टी20 विश्व कप को टालने से जगह बनती है तो आईपीएल को उसमें फिट करना सबसे अच्छा रहेगा। दुनिया भर में लाखों लोग उस टूर्नामेंट को देखते हैं। क्रिकेट के लंबे समय तक नहीं खेले जाने के बाद संभावना है कि दर्शकों की संख्या और अधिक होगी।'

और पढ़ें: कैफ ने किया टीम में वापसी न कर पाने का खुलासा, कहा- धोनी की खातिरदारी करने में हुई चूक

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर टी20 विश्व कप को टाला जाता है तो उसकी जगह बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन करा सकती है।

कमिंस ने आगे कहा, 'मैं इस टूर्नामेंट का आयोजन क्यों चाहता हूं, इसके कई कारण हैं लेकिन यह शानदार लीग है।' उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2020 की नीलामी के दौरान पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि में खरीदा है।

और पढ़ें: पाकिस्तान के सबसे स्लो गेंदबाज थे शोएब अख्तर, वकार से तुलना करने पर लोग कहते थे पागल

आपको बता दें कि गुरुवार (28 मई) को आईसीसी क्रिकेट समिति की बैठक सभी बोर्ड निदेशकों के साथ होनी है जिसमें टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर फैसला किया जायेगा। कोरोना वायरस के कारण फिलहाल आईपीएल समेत तमाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नाामेंट और सीरीज को स्थगित किया गया है।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 17:33 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+