INDvsWI: 'विराट' सुरक्षा में फिर हुई भारी चूक, मैदान में पहुंचकर ये प्रशंसक करने लगा कुछ ऐसा, PICS
नई दिल्ली। खिलाड़ी जब मैदान में उतरते हैं तो उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में बेठै दर्शक खासे उत्साहित नजर आते हैं वहीं अगर बात क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली की हो रही हो तो भला फिर कौन उन्हें रोक सकता है। अपने बल्ले से विराट ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है, उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि वो मैदान में हों फिर मैदान के बाहर लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्रेम किसी खिलाड़ी की सुरक्षा के लिए खतरा भी हो सकता है। भारत-वेस्टइंडीज के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब दूसरी बार सुरक्षा घेरा तोड़कर एक प्रशंसक ने विराट को गले लगा लिया।
ये भी पढ़ें- MeToo: बिस्तर पर धकेल मेरे ऊपर चढ़ गए थे लसिथ मलिंगा, इस महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विराट के गले पड़ा ये प्रशंसकः
दरअसल दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन एक बार फिर प्रशंसकों ने सुरक्षा घेर तोड़कर भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास सेल्फी लेने पहुंच गए। इस प्रशंसक ने कोहली को कसकर गले लगाया और फिर उनके बाद सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। सुबह के सत्र में एक घंटे का खेल होने पर एक दर्शक ने बैरिकेड लांघकर कोहली की तरफ तेज दौड़ लगाई और जोर से उन्हें गले लगा दिया। हालांकि विराट इस प्रशंसक से बचते दिखे और सुरक्षाकर्मियों ने फिर उसे वहां से हटाया।

राजकोट में भी हुआ था ऐसाः
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के पहले मुकाबले में भी जब विराट मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए आने लगे तो दो युवक मैदान पर पहुंच गए और विराट संग सेल्फी खिंचवाने लगे ऐसे में विराट ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई और उन्हें समझाते हुए बाहर भेज दिया था। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से अगर देखें तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

सीरीज जीत पर विराट नजरः
दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले में मेहमान टीम को पारी और 272 रनों की शिकस्त दी थी वहीं इसके बाद अब तक खेले गए दूसरे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें- INDvsWI: पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
