Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब मैदान पर नजर नहीं आयेंगे यह दिग्गज अंपायर, कोरोना वायरस के बीच लिया अंपायरिंग से संन्यास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अंपायरों में शामिल सिमोन फ्राइ और जॉन वॉर्ड अब क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आयेंगे। दोनों अंपायरों ने दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच एलीट अंपायरिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोशल मीडिया के जरिये एक बयान जारी किया। सीए ने अपने बयान में दोनों अंपायर्स की सेवाओं के लिये धन्यवाद कहते हुए भविष्य की शुभकामनायें दी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा,'हम दोनों अंपायर साइमन और जॉन का शुक्रिया अदा करते हैं और साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। अपने पूरे करियर में जॉन और साइमन ने असाधारण कौशल से काम किया। उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की श्रेणी में की जाएगी।'

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने लगाई शाहिद अफरीदी की क्लास, दिया बोलती बंद करने वाला जवाब

गौरतलब है कि दोनों अंपायर्स ने आखिरी बार शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच हुए मुकाबले में अंपायरिंग की थी। हालांकि इसके बाद कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया भर के तमाम देशों में खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई और अनुकूल समय आने तक के लिये सभी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अपने करियर के दौरान साउथ ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले सिमोन फ्राई ने 7 टेस्ट, 49 वनडे और 19 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की, साथ ही उन्होंने 100 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 93 टी20 मैचों में अंपायरिंग की। अपने 20 साल के करियर के दौरान उन्होंने 4 बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट अंपायर का पुरस्कार जीता।

और पढ़ें: ब्रैड हॉग ने इन 5 गेंदबाजों को बताया मौजूदा समय के सबसे खतरनाक यॉर्कर बॉलर

वहीं विक्टोरिया के रहने वाले अंपायर जॉन वार्ड ने क्रिकेट में 19 साल अंपायरिंग करने के बाद संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने सीमित ओवर्स के प्रारूप में 32 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की। इसके अलावा उन्होंने 87 प्रथम श्रेणी, 84 लिस्ट ए और 117 टी-20 मैचों में भी अंपायरिंग की।

Story first published: Sunday, April 19, 2020, 14:19 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+