ब्रैड हॉग ने इन 5 गेंदबाजों को बताया मौजूदा समय के सबसे खतरनाक यॉर्कर बॉलर
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में जिस तरह से बल्लेबाज के पास कई तरह के शॉटस होते हैं ठीक वैसे ही एक गेंदबाज के पास भी कई तरह की गेंद होती हैं, जिनका इस्तेमाल कर वह बल्लेबाजों को छकाने का काम करता है। क्रिकेट इतिहास में कुछ गेंदबाज पारंपरिक तरीके से गेंदबाजी करते हैं लेकिन कुछ गेंदबाज अपनी स्किल्स और टैलेंट का मिश्रण कर एक नई प्रकार की गेंदबाजी का आविष्कार करते हैं। ऐसे गेंदबाजों की बात करें तो भारत के जहीर खान जिन्होंने नक्कल बॉल को इजाद किया तो आर अश्विन ने कैरम बॉल को, ठीक उसी तरह क्रिकेट में सबसे खतरनाक मानी जाने वाली गेंद यॉर्कर का इजाद किसने किया इसका तो नहीं पता लेकिन वकार यूनिस से लेकर लसिथ मलिंगा तक कई ऐसे खिलाड़ी हुए जिन्होंने इस गेंद पर महारथ हासिल की।
और पढ़ें: केएल राहुल का वर्कलोड बनेगा परेशानी, मोहम्मद कैफ ने बताया कौन हो टीम का विकेटकीपर
गेंदबाजी के दौरान एक गेंदबाज के पास कई तरह के विकल्प होते हैं जिसे फेंककर वह बल्लेबाज को छका सकता है लेकिन उसके पास कोई एक ऐसी गेंद होती है जिसका उसे स्पेशलिस्ट माना जाता है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रैड हॉग ने मौजूदा दौर के उन 5 गेंदबाजों का नाम बताया है जिन्हें यॉर्कर स्पेशलिस्ट माना जाता है।
और पढ़ें: जब सौरव गांगुली को चोटिल करने के लिये वसीम अकरम ने बनाया प्लान, अख्तर का खुलासा

ब्रैड हॉग ने बताया मौजूदा दौर के 5 यॉर्कर स्पेशलिस्ट
दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के बीच जहां सब कुछ ठप्प हो गया है वहीं दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इनमें से एक नाम पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग का भी है जो सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं। ऐसे ही एक सेशन में फैन ने ब्रैड हॉग से मौजूदा समय के उन गेंदबाजों का नाम पूछा जिन्हें यॉर्कर में महारथ हासिल है।
इसके जवाब में ब्रैड हॉग ने कहा,' मेरे 5 यॉर्कर स्पेशलिस्ट हैं जसप्रीत बुमराह, मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा, हैरिस राउफ और क्रिस जोर्डन। यह पांचों गेंदबाज किसी भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को अपनी परफेक्ट यॉर्कर से धूल चटा सकते हैं। यह सभी लगातार पैर के पास एक्यूरेसी के साथ यॉर्कर फेंकते हैं।'

यॉर्कर में मलिंगा-बुमराह का नहीं है तोड़
यॉर्कर गेंदबाजी का जब भी जिक्र होता है तो कुछ ऐसे गेंदबाज हैं जिनको लेकर सिर्फ खेल विशेषज्ञ ही नहीं बल्कि खुद फैन्स भी आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कौन से गेंदबाज हैं। इनमें से दो मुख्य नाम है भारत के जसप्रीत बुमराह और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का। जिस तरह से लसिथ मलिंगा ने अपने करियर की शुरुआत की थी उससे कभी नहीं लगा था कि वह आगे चलकर यॉर्कर के स्पेशलिस्ट बनेंगे। लेकिन बुमराह ने हमेशा से ही इस गेंद को अपना अहम शस्त्र बनाया।
इस बारे में बात करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि जब बचपन में वह टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे तो उस दौरान बल्लेबाज को आउट करने का उनके पास यही एकमात्र तरीका होता था, जो कि आगे चलकर प्रोफेशनल क्रिकेट में उनके लिये अहम हथियार साबित हुआ। मौजूदा समय में वह अपनी इसी काबिलियत के चलते डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।

ब्रैड हॉग ने बताया किन गेंदबाजों से हैं प्रभावित
इसके साथ ही ब्रैड हॉग ने मौजूदा समय में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले गेंदबाज का नाम बताते हुए ट्रेंट बोल्ट को चुना। उन्होंने यह बात फैन के उस सवाल के जवाब में दी जिसमें उसने पूछा था कि वर्तमान में कौन सा लेफ्ट आर्म पेसर बेस्ट है।
उन्होंने लिखा,' ट्रेंट बोल्ट, नील वेगनर और मिशेल स्टार्क। ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा स्किल्स के साथ स्विंग बॉलिंग की है, जबकि नील वैगनर के पास अच्छा खासा स्टेमिना है। वहीं मिचेल स्टार्क ने इन तीनों के बीच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मैं इन तीनों को अपनी पसंदीदा इलेवन में लूंगा।'
बता दें कि अपने शानदार करियर में ब्रैड हॉग ने 123 वनडे मैच खेलकर 156 विकेट लिए हैं। इनमें तीन बार 4-4 और दो बार 5-5 विकेट शामिल हैं। हॉग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
