Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शेन वॉर्न के लिये मायने नहीं रखती ऑस्ट्रेलिया की 'ग्रीन बैगी कैप'

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे महान स्पिन गेंदबाजों में से एक और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न ने पिछले दिनों अपनी मशहूर 'बैगी ग्रीन कैप' को नीलाम कर दिया था। उल्लेखनीय है कि बैगी ग्रीम कैप खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिये डेब्यू करने पर मिलती है। क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में डेब्यू करने के लिये मिलने वाली इस कैप के प्रति ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का प्यार और सम्मान देखने लायक है। हालांकि शेन वॉर्न ने साफ किया है कि यह उनके लिये कुछ खास मायने नहीं रखती।

शेन वॉर्न ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग के चलते पीड़ित लोगों की मदद के लिये अपनी बैगी ग्रीन कैप को नीलाम किया था। इस पर बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में टेस्ट कैप के प्रति अंधभक्ति अच्छी नहीं लगती।

और पढ़ें: टीम मैनेजमेंट के खिलाफ छलका अमित मिश्रा का दर्द, कहा- हर बार मुझे ही निशाना बनाया गया

शेन वॉर्न ने मेलबर्न के एक रेडियो स्टेशन से बात करते हुए कहा,'मेरा शुरू से मानना रहा है कि आपको यह साबित करने के लिए बैगी ग्रीन कैप पहनने की जरूरत नहीं है कि आप ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना कितना पसंद करते हो। मुझे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलना पसंद है और इसके लिए मुझे इस कैप को पहनने की जरूरत नहीं है। मैंने केवल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलने का आनंद लिया है।'

उन्होंने कहा कि वह अपने देश की तरफ से खेलना पसंद करते हैं और यह बात मायने नहीं रखती कि उन्होंने बैगी ग्रीन कैप पहनी है या कोई नॉर्मल टोपी नहीं।

और पढ़ें: 'विराट कोहली बैटिंग नहीं स्लेजिंग करते हैं', बांग्लादेशी गेंदबाज को नहीं लगते महान खिलाड़ी

वॉर्न ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर मैं सफेद सामान्य टोपी पहनूं या अपनी बैग्री ग्रीन कैप दोनों का मतलब एक ही है कि मैं केवल आस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा था।'

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गजों ने अमेजॉन की एक डॉक्यूमेंट्री 'द टेस्ट' में बैगी ग्रीन कैप के महत्व को लेकर बात की थी।

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 10:56 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+