Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'विराट कोहली बैटिंग नहीं स्लेजिंग करते हैं', बांग्लादेशी गेंदबाज को नहीं लगते महान खिलाड़ी

नई दिल्ली। दुनिया भर में रन मशीन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने बल्लेबाजी टैलेंट के लिये मशहूर हैं। इसमें कोई 2 राय नहीं है कि मौजूदा समय के महानतम खिलाड़ियों की बात की जाये तो विराट कोहली का नाम टॉप 3 में शामिल होगा। विराट कोहली की बल्लेबाजी के कायल न सिर्फ भारतीय फैन्स हैं बल्कि दुनिया भर के कई खिलाड़ी भी उनके प्रशंसक हैं। इस फेहरिस्त में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अल-अलीम हुसैन का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने ताजा बयान में कोहली को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया।

हुसैन का मानना है कि विराट कोहली बाकी बल्लेबाजों की तुलना में काफी अलग हैं क्योंकि वह दुनिया के किसी भी गेंदबाज को उसकी सबसे अच्छी गेंद पर स्लेज करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: तो क्या धोनी से दोस्ती आरपी सिंह के करियर पर पड़ी भारी, जानें क्या था पठान को बाहर करने का सच

उन्होंने कहा कि जहां बाकी बल्लेबाज अच्छी गेंद को डिफेंड करके उसे सम्मान देते हैं तो वहां पर विराट कोहली कोहली ऐसी गेंद के बाद गेंदबाज को स्लेज करके उस पर मानसिक दबाव बनाते हैं।

क्रिकफ्रेंजी वेबसाइट के फेसबुक लाइव पर बात करते हुए हुसैन ने कहा, 'जब भी आप विराट कोहली को कोई डॉट बॉल फेंकेंगे तो वह आपको स्लेज करेंगे। वह आपको ऐसी बातें कहेंगे जो आप दर्शकों के सामने नहीं बोल सकते। वह गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, मानसिक रूप से उन्हें परेशान करना चाहते हैं।'

और पढ़ें: शोएब अख्तर ने वीरेंद्र सहवाग को बताया झूठा, कहा- मैदान पर कभी नहीं हुई थी बाप-बेटे वाली बात

उल्लेखनीय है कि मैदान पर कई बार विराट कोहली को विपक्षी गेंदबाजों के साथ जुबानी तकरार करते देखा गया है जिसके बाद अक्सर भारतीय कप्तान को जोश बढ़ जाता है और वो बड़ी पारी खेलते नजर आते हैं। हुसैन ने उनकी स्लेजिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं कई महान खिलाड़ियों के साथ खेल चुका हूं पर वो महान नहीं है बल्कि एक अच्छे स्लेजर हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने क्रिस गेल, शिखर धवन, रोहित शर्मा और दुनिया के कई अन्य महान बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की है। उनमें से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं करता। जब आप अच्छी गेंद फेंकते हो तो वो डिफेंड करते हैं। कोहली ऐसे नहीं हैं, वह आपको जवाब में स्लेज करेंगे। वह महान नहीं बल्कि एक स्लेजर हैं।'

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने ICC की टेस्ट रैंकिंग पर उठाये सवाल, प्वाइंट सिस्टम को बताया बकवास

गौरतलब है कि अल अमीन हुसैन से पहले बांग्लादेश की ही तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन ने भी विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई नोंक-झोंक के किस्से सुनाये थे। इस दौरान उन्होंने अंडर-19 के दिनों की बहस और 2011 विश्व कप के दौरान हुई तीखी झड़प का जिक्र किया था।

उन्होंने कहा था, 'वह तब बहुत ज्यादा स्लेजिंग करते थे। मुझे लगता है कि राष्ट्रीय टीम के लिए वह थोड़ा कम स्लेज करते हैं।'

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 10:51 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+