कोरोना में कंगाल हुई ऑस्ट्रेलिया की यह महिला खिलाड़ी, बन गई पॉर्नस्टार, कमा रही लाखों रुपये
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का असर न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिला है। इस आर्थिक तंगी से सिर्फ आम-आदमी ही नहीं बल्कि कई बड़े खिलाड़ी भी जूझ रहे हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों की मदद या तो सरकार कर रही है या फिर यह खिलाड़ी अपने खेल को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया की पूर्व सुपरकार ड्राइवर और रेसर रेनी ग्रेसी के साथ भी देखने को मिला है, जो कि कोरोना के चलते आर्थिक तंगी का इस कदर शिकार हुई जिन्होंने रेसिंग छोड़ कर एडल्ट फिल्मो इंडस्ट्री यानी पॉर्न की दुनिया में काम करना शुरु कर दिया है।
और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों हैं धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर
25 साल की रेनी ग्रेसी ने इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया, जहां पर उन्होंने बताय कि रेसिंग छोड़ने का उन्हें दुख तो है लेकिन पॉर्न इंडस्ट्री में काम करके वह काफी खुश हैं। रेनी ने बताया कि इस इंडस्ट्री में काम करके उन्हें नाम, दाम और काम तीनों मिल रहा है। इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला बताते हुए रेनी ने कहा कि इस फैसले की वजह से उनकी पूरी लाइफस्टाइल ही बदल गई है।
और पढ़ें: कोरोना के चलते PCB ने रद्द किया पाकिस्तान का प्रैक्टिस कैम्प, लेकिन इस खिलाड़ी ने की पार्टी

पैसों की कमी की वजह से छोड़ना पड़ा मोटर स्पोर्ट
इंटरव्यू के दौरान रेनी ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पैसों की कमी के चलते लिये था, क्योंकि आर्थिक तंगी की वजह से उनके परिवार को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने कहा,'पैसों की कमी की वजह से मुझे मोटर स्पोर्ट छोड़ना पड़ा। रेसिंग में पैसे की कमी थी। परिवार के लिए दिक्कत आ रही थी, इसलिए मैंने ये फैसला लिया। मैंने सुपर2सीजन में 17 रेस में भाग लिया। सिर्फ एक रेस में बाहर हुई। बाकी सभी रेस में टॉप-10 फिनिशर्स में रही।'
उल्लेखनीय है कि रेनी ने बतौर प्रोफेशनल ड्राइवर अपना रेसिंग करियर 2015 में शुरू किया था तब उन्होंने स्विस ड्राइवर सिमोन डे सिल्वेस्त्रो के साथ पार्टनरशिप की थी।

एक हफ्ते में कमा रही हैं लाखों रुपये
रेनी ने अपने रेसिंग छोड़ने के फैसले के बारे में बात करते हुए बताया कि वह अब इसे पूरी तरह से छोड़ चुकी हैं, हालांकि वह पॉर्न इंडस्ट्री में नई रेस लगाने को तैयार हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह इस इंडस्ट्री में अच्छा नाम और पैसा कमायेंगी।
उन्होंने कहा,'रेसिंग की दुनिया में सीजनल पैसे मिलते थे। मतलब जब रेस होगी तब कुछ पैसे मिलेंगे। काम भी कम होता था। लेकिन अब पॉर्न इंडस्ट्री में हर हफ्ते 25 हजार डॉलर यानी 18.88 लाख रुपए कमा रही हूं। इस हिसाब से देखें तो महीने में करीब 75.52 लाख रुपए।'

नहीं चाहती थी रेसिंग स्पोर्टस को छोड़ना
रेनी ने रेसिंग के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिरकार उन्हें इसे अलिवदा क्यों कहना पड़ा।
उन्होंने कहा,'मैं इतनी जल्दी मोटरस्पोर्ट्स नहीं छोड़ती लेकिन 2017 में मुझे ड्रैगन रेसिंग से पांच राउंड के बाद हटा दिया गया। उससे मेरा मन खराब हो गया और मैंने सोचा कि अब काम बदल दिया जाए।'
गौरतलब है कि रेनी ग्रेसी ने अपनी वेबसाइट बनाई है, जहां पर वो अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करने के पैसे चार्ज करती हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह जितने पैसे कमा रही हैं, उससे बहुत खुश हैं और इससे मैं हर वो सामान खरीदूंगी जो मुझे चाहिए।
काम शुरु करने में हिचक रही थी रेनी
रेनी ने अपने काम के बारे में बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने यह काम शुरू किया तो थोड़ी हिचक रही थी, लेकिन पहले एक हफ्ते में ही करीब 18.88 लाख रुपए कमाने के बाद महसूस हुआ कि इस इंडस्ट्री में नाम और पैसा दोनों हैं जिसके बाद मैंने अपना काम तेजी से शुरू किया।
अपने परिवार के बारे में बात करते हुए रेनी ने बताया कि वह सभी उनके काम को लेकर उनका सपोर्ट करते हैं।
उन्होंने कहा,'मेरे पापा को मुझपर गर्व है क्योंकि अब मैं पूरे घर की आर्थिक रूप से मदद कर पा रही हूं। पहले मैं परिवार की मदद पैसे से नहीं कर पाती थी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
