कोलकाता। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 50 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। जबरदस्त लय में चल रही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराकर 253 रनों के लक्ष्य डिफेंड किया। हालांकि भारत की जीत पर ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज ने बड़ा बयान दिया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर की, डेविड वॉर्नर ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- 'एम एस एस धोनी ने कप्तान के तौर पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था और अब वो विराट कोहली को बहुत कुछ सिखा रहे हैं। विराट को सिखाना टीम इंडिया के लिए और धोनी के लिए भी बहुत अच्छा है।'
इसे भी पढ़ेंः- VIDEO : टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में जश्न के दौरान तौलिए में घुस गया यह शख्स!
वार्नर का मानना है कि कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम की लगातार जीत के पीछे एमएस धोनी का बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि वार्नर का ये भी मानना है कि टीम इंडिया का असली टेस्ट विदेशी दौरों पर शुरू होगा।
डेविड ने आगे कहा- 'विराट कोहली ने अभी नाकामयाबी नहीं देखी है। एक कप्तान का असली टेस्ट तब शुरू होता है जब वो नाकामयाब होता है। विराट कोहली का असली टेस्ट विदेश में होगा।' आपको बता दें डेविड वार्नर ने भारत में भारत के खिलाफ पहली बार वनडे मैच खेला। वार्नर ने पहला मैच चेन्नई में खेला था। जहां वे बुरी तरह फ्लॉप रहे। उसके बाद कोलकाता में भी वार्नर का बल्ला नहीं चला। हालांकि वार्नर भारतीय पिचों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। क्योंकि उन्हें आईपीएल का शानदार अनुभव है। जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 9 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
इसे भी पढ़ेंः- इस खिलाड़ी से कोहली ने कहा- 'कैच पकड़ना नहीं आता तो स्लिप में खड़ा क्यों होता है'
मौजूदा सीरीज पर वॉर्नर ने कहा, 'हमें अभी तीन मैच और खेलने हैं और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कोलकाता वनडे में हमें हार इसलिए मिली क्योंकि गेंद स्विंग हो रही थी और बुमराह और भुवनेश्वर ने जबर्दस्त गेंदबाजी की। हमने विकेट जल्दी खो दिए। बड़े स्कोर को हासिल करने के लिए एक बल्लेबाज को अंत तक टिकना होता है जो हम नहीं कर सके।'
इसे भी पढ़ेंः- कुलदीप यादव की रिकॉर्ड हैट्रिक पर नतमस्तक हुआ क्रिकेट वर्ल्ड, चाइनामैन को ऐसे किया सलाम