Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रेट ली ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है गेंदबाजी में पुरानी धार

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में दिग्गज तेज गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम जरूर आता है। वहीं मौजूदा समय में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक माना जाता है, फिर चाहे क्रिकेट का कोई भी प्रारूप क्यों न हो। जसप्रीत बुमराह अपने शॉर्ट एक्शन, पिन प्वाइंट एक्यूरेसी और शानदार यॉर्कर्स की बदौलत क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपना लोहा मनवा चुके हैं। हालांकि पीठ में हुए स्ट्रेस फ्रैक्चर से वापसी करने के बाद से जसप्रीत बुमराह उस लय में नजर नहीं आये जिसके लिये वह जाने जाते हैं।

और पढ़ें: यह हैंं भारतीय क्रिकेट इतिहास के 3 बेस्ट फील्डर्स का नाम, हर्षा भोगले ने जारी की लिस्ट

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजी को हमेशा से ही कमजोर माना जाता रहा है, लेकिन बुमराह के आने के बाद से क्रिकेट के इस गेम को पूरी तरह से बदल दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को लगता है कि जसप्रीत बुमराह में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने के सभी गुण मौजूद हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्रैंडन मैकलम ने बताया RCB से क्यों बेहतर है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

ब्रेट ली ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिलेगी पुरानी फॉर्म

ब्रेट ली ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिलेगी पुरानी फॉर्म

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेट ली ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और अपनी गेंदबाजी को शानदार करने के लिये कुछ टिप्स भी दिये।

उन्होंने कहा,'जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में फिलहाल भारतीय तेज आक्रमण बेहद शानदार है। उन्हें अपनी गति बढ़ानी चाहिए। वह अपने एक्शन पर काम कर रहे हैं। मैं पिछले कुछ सालों में उनसे बहुत प्रभावित हुआ हूं।'

विकेट लेना और दमदार गेंदबाजी रही है खासियत

विकेट लेना और दमदार गेंदबाजी रही है खासियत

जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दौरान हमेशा से बल्लेबाजों की कमजोरी पर फोकस किया है और इस दौरान कम रन खर्च करना उनकी खासियत रहा है। घरेलू क्रिकेट में धूम मचाने के बाद साल 2016 में जसप्रीत बुमराह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और उसके बाद से कभी भी मुड़कर नहीं देखा। हालांकि चोट से वापसी करने के बाद से वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे।

करियर में पहली बार बिना विकेट के लौटे बुमराह

करियर में पहली बार बिना विकेट के लौटे बुमराह

विराट कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह अपने करियर में पहली बार किसी वनडे सीरीज के दौरान बिना कोई विकेट हासिल किये वापस लौटे थे।

बैक इंजरी के चलते 2019 का एक सीजन उन्होंने मिस किया। इसके बाद 2020 में उनकी वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि बुमराह में वह सबकुछ है, जो उन्हें बेस्ट गेंदबाज बना सकता है।

Story first published: Thursday, March 26, 2020, 15:12 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+