For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच के घर आई नन्ही परी, जानें क्या रखा है नाम

Aaron finch
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स कप्तान एरॉन फिंच के निजी जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है, जिसमें वो अब पिता बन गये हैं। एरॉन फिंच की पत्नी एमी फिंच ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी सूचना खुद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है और अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा किया है। फिंच ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम ईस्थर केट फिंच दिया है और बताया की मां और बच्ची दोनों इस समय अच्छी हालत में हैं।

पिछले कुछ समय से काफी सारी चोटों के चलते अपनी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी का सामना कर रहे एरॉन फिंच के लिये बेटी का जन्म खुशियों की नई लहर लेकर आया है। इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपनी बेटी की बेहद क्यूट तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनके सिर पर प्यारी सी टाई बंधी हुई है और खूबसूरत चादर में लिपटी हुई है।

और पढ़ें: 'अगर खेलता टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तो जीत जाते ट्रॉफी', शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पूर्व चयनकर्ता

फिंच ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,'दुनिया में स्वागत है ईस्थर केट फिंच। हमारी छोटी सी राजकुमारी ने कल शाम 4.58 को जन्म लिया और इस दौरान उसका वजन 3.54 किग्रा रहा। एमी फिंच ने शानदार काम किया और इस समय दोनों काफी स्वस्थ हैं।'

फिंच के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिये टी20 विश्वकप की टीम के साथ वापसी करने की ओर देख रहे हैं। इस हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेला जाना है। वेस्टइंडीज दौरे पर फिंच के घुटने में चोट लगी थी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करने के बाद उन्हें वनडे सीरीज से बाहर बैठना पड़ा था और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भी वह बाहर हो गये थे।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने सुनाई धोनी के गुस्से की कहानी, जब कैच छोड़ने पर माही से पड़ी थी गाली

एरॉन फिंच को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले घुटने की सर्जरी कराने के लिये ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा और सर्जरी से सफलतापूर्वक वापस लौटने के बाद फिंच ने कहा था कि वो टी20 विश्वकप में वापसी करने की ओर देख रहे हैं। अगर फिंच टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो वो डेविड वॉर्नर के साथ टीम के लिये ओपन करते नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि फिंच के घुटने की चोट के बीच उनकी आंखों में भी परेशानी का समस्या करना पड़ा और कुछ इसी तरह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 4-1 से सीरीज में हार का सामना करने के बाद टी20 विश्वकप में पहुंचने वाली है।

Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 17:47 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+