Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा- ऐशेज से कम नहीं है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की तुलना एशेज से की है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के बाद नाथन लॉयन को कंगारू टीम का बेस्ट स्पिनर माना जाता है। भारत के खिलाफ वह हमेशा जरूरत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते नजर आये हैं। हालांकि उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2018-19 में भारत के खिलाफ सीरीज बचा पाने में असफल रही थी और भारतीय टीम ने 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत लिया था।

इसके साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई भी टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। अब एक बार फिर से साल के आखिर में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये जाना है जहां पर दोनों टीमों के बीच पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जायेगा।

और पढ़ें: ऐसे ही दुनिया के नंबर 1 फुटबॉलर नहीं बने लियोनेल मेसी, नाम हैं यह खास रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के लिये 96 टेस्ट मैचों में 396 विकेट हासिल करने वाले नाथन लॉयन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस दौरे पर कंगारू टीम हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तुलना इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली मशहूर एशेज से की है।

उन्होंने कहा, 'यह एशेज के साथ सबसे महत्वपूर्ण सीरीज बनती जा रही है। बेशक, उनके (भारत) पास सुपरस्टार्स की टीम है और इस बार यह एक रोमांचक सीरीज होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए आपको सीरीज या मैच हारना पसंदनहीं होता।'

लॉयन ने कहा कि 2018-19 में भारत के हाथों मिली हार उन्हें आज भी परेशान करती है, हालांकि इसमें किसी को भी शक नहीं है कि उस दौरे पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से काफी बेहतर थी।

और पढ़ें: ICC ने किया बड़ा ऐलान, World Cup 2011 फाइनल की करेगा जांच

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते लगी पाबंदियां अब धीरे-धीरे हटने लगी है जिसके बाद से खिलाड़ियों ने मैदान पर वापस लौटना शुरु कर दिया है। नाथन लॉयन ने भी दोबारा प्रैक्टिस शुरू कर दी है, हालांकि उन्होंने साफ किया है कि वह एकदम से काफी ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं गेंदबाजी शुरू कर दी है। हालांकि, मैं रोज ऐसा नहीं कर रहा हूं लेकिन गेंदबाजी रिदम में लग रही है।'

Story first published: Thursday, June 25, 2020, 14:17 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+