For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Coronavirus के बीच इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प है। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया के जरिये खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाते रहते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीव ओ कीफ ने बड़ा ऐलान करते हुए रविवार को अपने फर्स्ट क्लास क्रिकटे करियर को अलविदा कह दिया है। हालांकि खबरों के अनुसार स्टीव ने यह फैसला इस महामारी के चलते नहीं बल्कि घरेलू सत्र में न्यू साउथ वेल्स की ओर से कॉन्ट्रैक्ट न मिलने की वजह से किया है।

और पढ़ें: Video: लॉकडाउन में गौसेवा करते नजर आये वीरेंद्र सहवाग, कहा- 'गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता'

रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले घरेलू सत्र के लिये अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी जिसमें न्यू साउथ वेल्स की साथ स्टीव ओ कीप के नाम को हटा दिया गया था। खुद स्टीव ने अपने इस फैसले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि वह निराश हैं लेकिन न्यू साउथ वेल्स के फैसले को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने कहा, 'अपने देश की तरफ से खेलना और अपने प्रांत की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है लेकिन इससे भी अधिक गर्व इस पर है कि मैं कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेला।'

और पढ़ें: केविन पीटरसन के साथ विवाद पर एंड्रयू स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों टीम से किया था बाहर

उल्लेखनीय है कि न्यू साउथ वेल्स के लिये स्पिन गेंदबाजों के मुख्य विकल्प के रूप में शामिल हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के चलते वह ज्यादातर मैचों में उपलब्ध नहीं रहते।

स्टीव ने कहा, 'जब मैं क्रिकेट खेलते हुए अपने दिनों की याद करता हूं तो लगता है कि मुझे सबसे अधिक इसी की कमी खलेगी।'

गौरतलब है कि लेफ्ट आर्म स्पिनर स्टीव ओ कीफ ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट मैचों में शिरकत की है जिसमें उन्होंने 35 विकेट चटकाने का काम किया है। वह आखिरी बार साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जर्सी में नजर आए थे। स्टीव ने बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में टेस्ट मैच खेला। अपने 35 विकेटों में से स्टीव ने भारत के खिलाफ 12 विकेट हासिल की थी जो उन्होंने इसी साल भारत दौरे पर पुणे के मैदान पर हासिल की थी।

और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया कौन सा भारतीय खिलाड़ी लगता है इंजमाम उल हक

पिछले सीजन शेफील्ड शील्ड की ट्रॉफी जीतने में स्टीव ओ कीफ ने न्यू साउथ वेल्स की टीम में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें उन्होंने 22.25 की औसत से 16 विकेट चटकाये थे। शेफील्ड शील्ड में यह प्रदर्शन किसी भी स्पिन गेंदबाजी की ओर से किया गये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्टीव ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिये 7 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच भी खेले हैं।

Story first published: Monday, April 6, 2020, 13:32 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+