
बेमिसाल रोहित
जी हां, उपकप्तान रोहित शर्मा कंगारूओं के निशाने हैं। रोहित ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक दिनी या टी20 मैंचो में बहुत बड़ी पारियां खेलते हैं। ये एक ऐसा डीजल इंजन है जो गर्म होने के बाद बिना रूके पूरी रफ्तार से भागता है। रोहित को लेकर चल कंगारू खेमे में क्या चल रहा है, उसकी झलक ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर के बयान से झलक जाती है। कूल्टर नाइल ने कहा, ‘वह अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और उनके रिकॉर्ड गवाह हैं। उनका विश्व भर में शानदार रिकॉर्ड है इसलिए निश्चित तौर पर उस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।'

शॉर्ट पिच गेंदे रोहित की कमजोरी
उन्होंने कहा, ‘हालांकि हमें भी उसके खिलाफ नई गेंद से थोड़ी सफलता मिली है। मुझे याद है कि पिछली बार डोर्फ (जैसन बेहरनडोर्फ) ने उसे पगबाधा आउट किया था। हम फिर से ऐसा करने की कोशिश करेंगे।' कूल्टर नाइल इसके अलावा रोहित की शॉर्ट पिच गेंदे करने को लेकर होने वाली दिक्कतों को लेकर भी उत्साहित हैं। वैसे आपको बता दें कि रोहित का ऑस्ट्रेलिया में प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने यहां 62.31 की औसत से 810 रन बनाए हैं।
VIDEO : INDvAUS विराट कोहली ने बताया क्या है उनके एग्रेशन का असली मतलब

नए गेंदबाज के भरोसे ऑस्ट्रेलिया
नाइल ने इस दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैसन ने पिछले साल गुवाहाटी में खेले गये टी20 में भारतीयों को खासा परेशान किया था। करके 21 रन देकर चार विकेट लिए थे। उन्होंने रोहित और कोहली को भी काफी परेशान किया था। नाइल को उम्मीद है कि जैसन शुरूआत में अच्छी स्विंग हासिल करने में कामयाब होंगे और रोहित शर्मा के सामने मुश्किलें खड़ी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
