IND vs AUS: भारत पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फिंच बोले- दिमाग से उतारना होगा जसप्रीत बुमराह के नाम का हौव्वा
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को जीतने के बाद भारतीय टीम को अब 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया का सामना अपने घर पर करना है। सीरीज को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को भारत पहुंच गई है। 14 जनवरी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीरीज का आगाज होगा। दोनों ही टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज के साथ-अच्छ गेंदबाज भी हैं। हालांकि पहली बार होगा सीरीज के तीनों मैच ऐसे मैदान पर रखे गये हैं जिनका इतिहास बल्लेबाजों के पक्ष में रहा है। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने का प्लान बताया।
और पढ़ें: IND vs SL: टी20 में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, बनाया खास रिकॉर्ड
शुक्रवार को भारत पहुंचने के बाद एरॉन फिंच ने कहा कि अगर कंगारू टीम को भारत के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो हमारे बल्लेबाजों को अपने दिमाग से जसप्रीत बुमराह के नाम का हौव्वा उतारना होगा।

जसप्रीत बुमराह अच्छे गेंदबाज लेकिन उतारना होगा हौव्वा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीरीज जीतने के लिये उनकी टीम को एक बात ध्यान रखनी होगी कि वो अपने दिमाग में जसप्रीत बुमराह का हौव्वा नहीं बनाए रखें।
फिंच ने कहा, 'वह निश्चित तौर पर बेहतरीन गेंदबाज है। वह ऐसा गेंदबाज है कि जब आप उसके खिलाफ नहीं खेल रहे हों तो आप उसे गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे। वह तेज और आक्रामक गेंदबाज है और वह अपनी रणनीति पर बहुत अच्छी तरह से अमल करते हैं।'

चोट से वापसी कर रहे बुमराह ने पुणे में दिखाया दम
वेस्टइंडीज दौरे के बाद से लगातार चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की और पुणे में जबरदस्त प्रदर्शन किया। यहां पर बुमराह ने 2 ओवर फेंके जिसमें से एक मेडन निकालते हुए सिर्फ 5 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज में उनका सामना करने को लेकर काफी सतर्क हैं।
फिंच ने कहा, 'हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में क्या है हमें इस पर ध्यान देना होगा तथा प्रत्येक खिलाड़ी के कमजोर और मजबूत पक्ष होते हैं। इसलिए हमें मानसिक तौर पर इस चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।'

मार्नस लाबुशाने बनाम जसप्रीत बुमराह का होगा मुकाबला
सीरीज की बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि यहा काफी मजेदार सीरीज होने वाली है। भारत एक टीम के रूप में काफी मजबूत है और अपने घर में वह बेहद खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में मार्नस लाबुशाने और जसप्रीत बुमराह के बीच होने वाले मुकाबले को देखना रोमांचक होगा।
फिंच ने कहा, 'हां यह मुकाबला रोमांचक होगा। हमने पिछले 12 महीनों में मार्नस लाबुशाने के खेल में आश्चर्यजनक सुधार देखने को मिला है और यह उसके स्कोर और टेस्ट क्रिकेट में छोड़े गए प्रभाव से भी पता चलता है। वनडे में भले ही वह डेब्यू करेंगे लेकिन सीमित ओवरों में भी उसका घरेलू रिकार्ड शानदार है। उम्मीद है कि टेस्ट श्रृंखला की उनकी फार्म वनडे में भी बरकरार रहेगी।'

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजोंं को बेसिक्स का रखना होगा ध्यान
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने अपने खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ बेसिक्स का ध्यान रखने की हिदायत दी है।
उन्होंने कहा, 'भारत में आपको वास्तव में अपने बेसिक्स के साथ अनुशासित होना होगा। अगर आप चीजों को लेकर परेशान होते हो तो यह सही नहीं है।'
आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा वनडे मैच 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशाने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
