For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: टी20 में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी20 सीरीज के आखिरी मैच में विराट सेना ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में जीत का परचम लहराते हुए नये साल की पहली सीरीज में जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने इस मैच में श्रीलंका की टीम को 78 रनों से रौंदा और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया।

और पढ़ें: पुणे T20: 5 साल बाद मैदान पर लौटे संजू सैमसन ने पहली गेंद पर लगाया छक्का, बनाया खास रिकॉर्ड

विराट सेना ने जहां इस मैच में जीत हासिल कर नये साल में पहली सीरीज जीत का लुत्फ उठाया वहीं चोट से वापसी कर रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पुणे के इस मैदान पर टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

और पढ़ें: पुणे T20: विराट कोहली के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच में जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं। जसप्रीत बुमराह ने यह उपलब्धि अपने पहले ही ओवर के दौरान हासिल कर ली। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद दानुष्का गुणथालिका को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया और भारत के लिये टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये।

बुमराह ने मारी बाजी, युजवेंद्र चहल फेल

बुमराह ने मारी बाजी, युजवेंद्र चहल फेल

इस विकेट के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गये हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम टी20 क्रिकेट में 53 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड हो गया है।

वहीं पुणे के मैदान पर टीम में शामिल किये गये युजवेंद्र चहल के पास भी मौका था लेकिन वह आज विकेट हासिल कर पाने में नाकाम रहे। चहल ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर एक भी विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे। युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के नाम 52 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है।

भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिये 45 टी20 मैचों में 53 विकेट हासिल किये हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने यह कारनामा महज 36 टी20 मैचों में किया है जबकि आर अश्विन ने 46 मैचों में यह कारनामा किया है।

उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह चोट से जूझकर लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। पुणे में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर गेंदबाजी की जिसमें से 1 मेडन निकाला और 5 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 23:20 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+