जर्मनी ने मेरे मुंह पर किक मारी है: माराडोना
केपटाउन। अर्जेटीना टीम के कोच डिएगो मैराडोना को जर्मनी से मिली करारी हार बर्दाश्त नहीं हो रही है। वो रह रहकर उस हार को याद कर रहे हैं। आलम यह है कि माराडोना ने यहां तक कह डाला कि यह हार देकर जर्मनी की टीम ने उनके मुंह पर किक मारी है।
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने मैराडोना के हवाले से लिखा है कि माराडोना ने इस हार को अपने जीवन की सबसे बड़ी घटना करार दिया है। मैराडोना ने हालांकि कोच पद छोड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा।
क्लिक करें- माराडोना का इस्तीफा!
मैराडोना ने कहा, "हमारी टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद हमें इतनी करारी हार मिली। यह मेरे मुंह पर सीधी किक की तरह है। यह समय मेरे लिए बेहद दुखदाई है क्योंकि मैंने इस मैच में जीत हासिल करके आगे जाने का सपना बुना था। मैं अपनी टीम को कम से कम दुनिया की चार श्रेष्ठ टीमो में एक के तौर पर देखना चाहता था।"
शनिवार को फीफा के क्वारर्टरफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद माराडोना ने अपने इस्तीफे के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि वो अब 50 साल के होने जा रहे हैं और उनकी बॉडी अब जवाब देर ही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications