IND vs NZ : अक्षर पटेल का धमाका, कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका ऐसा काम
नई दिल्ली। स्पिनर अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा धमाका कर दिखाया है। कानपुर में पहले टेस्ट के दाैरान न्यूजीलैंड की पहली पारी को महज 296 रनों पर ढेर करने में अक्षर ने अहम भूमिका निभाई। इसके चलते भारत को पहली पारी के आधार पर 49 रन की बढ़त मिली। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने पहली पारी में 5 विकेट झटके। इसी के साथ अक्षर पटेल ने वो काम कर दिखाया है जो अभी तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया।
न्यूजीलैंड की पहली पारी में अक्षर ने 62 रन देकर 34 ओवर फेंके और सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। अक्षर ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम ब्लंडेल और टिम साउथी को शिकार बनाया। यह पांचवीं बार है जब अक्षर ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लिए हैं। यह अक्षर के करियर का चाैथा टेस्ट है। इसी के साथ वह पहले 4 टेस्ट मैचों में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। अक्षर के अलावा कोई और भारतीय गेंदबाज इतनी कम टेस्ट पारियों में यह कारनामा नहीं कर पाया है। वहीं अक्षर ने सिर्फ 7 टेस्ट पारियों में 5 बार 5 विकेट ले लिए।
यह भी पढ़ें- आखिर क्या होता है 'डेंजर एरिया', जिसके चलते अश्विन को अंपायर से मिली चेतावनी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज-
6 - रॉडने हॉग
7 - चार्ली टर्नर
7 - टॉम रिचर्डसन
7 - अक्षर पटेल*
इसके अलावा 27 वर्षीय बाएं हाथ के गेंदबाज अक्षर अपने टेस्ट करियर के पहले चार टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अक्षर के अब टेस्ट करियर के 4 मैचों में 32 विकेट हो चुके हैं। अक्षर ने इस रिकॉर्ड के मामले में अपनी टीम के साथी आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन ने अपने पहले चार टेस्ट में 26 विकेट लिए थे। पहले स्थान पर पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी शीर्ष पर हैं। हिरवानी ने अपने पहले चार टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 36 विकेट लिए थे। एस वेंकटराघवन, एल शिवरामकृष्णन और जसप्रीत बुमराह 21 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। रवींद्र जडेजा 20 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर शामिल हैं।
बता दें भारत ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने सर्वाधिक 95 रन बनाए। उनके साथ सलामी बल्लेबाज विल यंग भी 89 रन का योगदान दिया। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी अच्छा नहीं खेल पाया है। नतीजतन, न्यूजीलैंड 296 रन पर आउट हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
