For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये खिलाड़ी लंबे समय तक खेल सकता है, कोहली ने भी कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम को बताैर कप्तान जीत दिलाकर 1-0 से ट्राॅफी उठाने के लिए रोल निभाया। कोहली का बल्ला भले ही रन ना उगल पाया हो, लेकिन वह एक खिलाड़ी का प्रदर्शन देख बेहद खुश नजर आए हैं। कोहली को लगता है कि वो खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत लंबे समय तक खेल सकता है।

यह भी पढ़ें- 'वो ऐसा व्यक्ति है जिसके पास बहुत प्रतिभा है', जीत के बाद बोले विराट कोहली

कह दी बड़ी बात

कह दी बड़ी बात

जी हां, कोहली मुरीद हुए हैं ऑलराउंडर अक्षर पटेल के, जिन्होंने इसी साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर तहलका मचा दिया है। कोहली ने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए अक्षर पटेल का समर्थन किया है। उनका कहना है कि अगर अक्षर पटेल फिट रहता है और अपने हरफनमौला कौशल पर काम करता है तो टीम के लिए लंबे समय तक खेल सकता है। 27 वर्षीय अक्षर ने अपने टेस्ट करियर की एक शानदार शुरुआत की है, जिसने पहले ही पांच मैचों में 36 विकेट लिए हैं। उन्होंने 5 बार एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है, जबकि एक मैच में 10 विकेट भी एक बार लिए हैं।

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 27 विकेट लेने के बाद, पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भी अपना कौशल दिखाया। ब्लैक कैप्स के खिलाफ दो मैचों में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर ने नौ विकेट चटकाए और तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में सीरीज समाप्त की। 33 वर्षीय कोहली ने पटेल की प्रशंसा की और कहा कि वह अपने हरफनमौला कौशल से टीम के लिए बहुत कुछ लाते हैं।

मुझे उम्मीद है कि वह फिट और भूखा रहेगा

मुझे उम्मीद है कि वह फिट और भूखा रहेगा

कोहली ने कहा, "अक्षर पूरी तरह से एक ऑलराउंडर क्रिकेटर है। उनमें जो काबिलियत है वो किसी भी टीम के लिए एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है, जिसके लिए वह टी 20 क्रिकेट और टेस्ट में इतने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जब भी उसे मौका दिया जाता है। अक्षर में एक अच्छी बात दिखाई दे रही है, वो यह है कि वह अपने खेल को प्रारूप की जरूरत के अनुसार ढाल रहा है। मेरा ऐसा मानना है कि यह एक अच्छा संकेत है, अगर वह अपने फिटनेस के स्तर को ऊपर रख सकता है, अगर वह अपने खेल पर इसी तरह का काम करना जारी रख सकता है तो आप जानते हैं कि उसके पास लंबे समय तक खेलने की क्षमता है और फिट रहना आज के क्रिकेट में समय की जरूरत है।"

उम्मीद है कि फिट रहेंगे

उम्मीद है कि फिट रहेंगे

उन्होंने आगे कहा, ''अगर आप अपने फिटनेस स्तर को बनाए नहीं रख सकते हैं तो यह और अधिक कठिन हो जाता है। इस समय वह एक बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं और मैं उनकी पूरी सफलता की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह लंबे समय तक फिट रहेंगे और खेलने के लिए भूखे रहेंगे।" एक गेंदबाज के रूप में अक्षर के रिकाॅर्ड काबिले तारीफ है, लेकिन पटेल ने बल्ले से भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। पांच टेस्ट मैचों के बाद, उनका औसत 29.83 है, इस महीने की शुरुआत में वानखेड़े स्टेडियम में कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने 52 रनों की पारी भी खेली। 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में डेब्यू करने के बाद पटेल ने 38 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने, हाल ही में, 2022 आईपीएल संस्करण के लिए मेगा नीलामी से पहले उन्हें 9 करोड़ में रिटेन किया।

Story first published: Tuesday, December 7, 2021, 10:48 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+