
ये है कार की कीमत और खासियत
बता दें कि अक्षर पटेल ने जो लैंडरोवर कार खरीदी है वो 40.57 से 53.58 लाख की रेंज में आती है। यह कार 5 वैरियंट्स में अवलेबल है और यह पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। लैंड रोवर डिस्कवरी का यह तीसरी जेनरेशन वाला मॉडल है।

कारों के शौकीन हैं भारतीय क्रिकेटर
बता दें कि अक्षर पटेल ने अभी कार खरीदी है लेकिन भारतीय क्रिकेटर कारों के शौकीन बहुत पहले से रहे हैं। इनमें से एमएस धोनी और भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास कारों का बड़ा कलेक्शन है। भारतीय क्रिकेटर्स के बीच महंगी कारें खरीदने की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने की थी। उनके पास कई अच्छी कारों का बेड़ा है जिसमें बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज के साथ निसान जीटीआर जैसी कारें उनके पास हैं। वैसे मौजूदा समय में सबसे महंगी कारें विराट कोहली के पास हैं, कोहली के पास तीन महंगी-महंगी ऑडी कारें हैं जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

कार से ज्यादा वाइक्स के दीवाने हैं धोनी, ऐसा है कलेक्शन
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के पास दर्जनों बाइकें हैं साथ ही बेहतरीन कारें भी हैं। उनके कलेक्शन में कावासाखी निन्जा एच2, कॉन्फेडेरेट एक्स132 हेलकैट, डुकाटी 1098, हार्ल डेविडसन फैटबॉय जैसी बाइक शामिल हैं। खबरों की मानें तो धोनी के पास 23 बाइक्स का कलेक्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications